सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले शीर्ष 25 खिलाड़ी, धोनी शीर्ष पर

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरते ही कप्तान बाबर आजम ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। बाबर अब पाकिस्तान के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, अगर दुनिया भर में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस सूची में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शीर्ष पर हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाईं। वहीं विराट कोहली भी इस खास सूची के टॉप-10 में शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम की कमान संभाली।

एमएस धोनी के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान (ICC ट्रॉफी जीतने के लिहाज से) रोहित शर्मा इस लिस्ट में 25वें स्थान पर हैं। खास बात यह है कि रोहित इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम से भी पीछे हैं। रोहित ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट जोड़कर कुल 142 मैचों में कप्तानी की है। जबकि बाबर ने अब 150 का आंकड़ा छू लिया है। विराट कोहली ने 213 और एमएस धोनी ने सर्वाधिक 332 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। वहीं टॉप 10 में एक और भारतीय खिलाड़ी का नाम है और वह हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन, जो विराट से इस लिस्ट में ऊपर हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 221 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की थी। जबकि सौरव गांगुली ने भी 196 मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले शीर्ष 25 खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच जीत हार टाई ड्रॉ जीत/हार अनुपात (W/L) जीत % हार %
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 332 178 120 6 15 1.48 53.61 36.14
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/ICC) 324 220 77 2 13 2.85 67.90 23.76
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) 303 128 135 2 25 0.94 42.24 44.55
ग्रीम स्मिथ (अफ्रीका/ICC/दक्षिण अफ्रीका) 286 163 89 1 27 1.83 56.99 31.11
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 271 139 89 2 38 1.56 51.29 32.84
अर्जुना रणतुंगा (श्रीलंका) 249 101 114 1 25 0.88 40.56 45.78
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) 221 104 90 2 19 1.15 47.05 40.72
विराट कोहली (भारत) 213 135 60 3 11 2.25 63.38 28.16
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 206 107 84 2 8 1.27 51.94 40.77
इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) 198 118 67 4 0 1.76 59.59 33.83
सौरव गांगुली (एशिया/भारत) 196 97 79 0 15 1.22 49.48 40.30
वान्सेल क्रोंजे (दक्षिण अफ्रीका) 191 126 46 1 15 2.73 65.96 24.08
इमरान खान (पाकिस्तान) 187 89 67 1 26 1.32 47.59 35.82
महेला जयवर्धने (एशिया/श्रीलंका) 186 101 67 2 8 1.50 54.30 36.02
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 172 69 85 0 11 0.81 40.11 49.41
विलियम पोर्टरफील्ड (आयरलैंड) 172 76 84 2 0 0.90 44.18 48.83
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) 163 108 44 3 7 2.45 66.25 26.99
क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) 158 100 30 1 26 3.33 63.29 18.98
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 156 84 59 2 8 1.42 53.84 37.82
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) 156 68 75 1 6 0.90 43.58 48.07
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 155 94 44 0 15 2.13 60.64 28.38
गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया) 154 86 65 2 0 1.32 55.84 42.20
मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान) 151 77 60 2 11 1.28 50.99 39.73
बाबर आजम (पाकिस्तान) 150* 84 51 2 4 1.64 56.37 34.22
रोहित शर्मा (भारत) 142 103 33 2 3 3.12 72.53 23.23

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here