टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-25 बल्लेबाज, सूची में सिर्फ दो भारतीय

0

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट को हमेशा धैर्य, तकनीक और लंबी पारियों का खेल माना जाता रहा है, जहां बल्लेबाजों का मुख्य उद्देश्य विकेट बचाते हुए टीम की पारी को मजबूती देना होता है। यही वजह है कि इस प्रारूप को किसी भी खिलाड़ी की तकनीक, मानसिक मजबूती और बल्लेबाजी कौशल की असली परीक्षा माना जाता है।

हालांकि, पिछले दो-तीन दशकों में कई बल्लेबाजों ने इस पारंपरिक सोच को बदल दिया। उन्होंने वनडे और टी20 की आक्रामक शैली को टेस्ट क्रिकेट में भी अपनाया और तेज़ रन बनाने की नई मिसाल पेश की। इसी बदले हुए बल्लेबाजी दृष्टिकोण का नतीजा है कि टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची लगातार चर्चा का विषय बनी रहती है।

अगर दुनियाभर के शीर्ष 25 बल्लेबाजों की इस लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस फॉर्मेट में भी एक से बढ़कर एक धुआंधार बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम है। उन्होंने 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंद पर शतक लगाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज है। उन्होंने 1996-97 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 74 गेंदों में शतक पूरा कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। तेज़ और आकर्षक बल्लेबाजी के दम पर अजहरुद्दीन ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक कायम है।

दुनिया के सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-25 सूची में अजहरुद्दीन के अलावा सिर्फ एक और भारतीय बल्लेबाज जगह बना सका है। यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतर धैर्यपूर्ण और लंबी पारियों पर भरोसा किया है। (यहां देखें भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के शीर्ष 25 बल्लेबाज
गेंदें खिलाड़ी मैच स्थान सीजन
54 ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया क्राइस्टचर्च 2015/16
56 विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड सेंट जॉन्स 1985/86
56 मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया अबू धाबी 2014/15
57 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पर्थ 2006/07
67 जैक मैकब्रायन ग्रेगरी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 1921/22
69 शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया जॉर्जटाउन 2002/03
69 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत पर्थ 2011/12
69 ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पर्थ 2025/26
70 क्रिस गेल वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2009/10
71 रॉय फ्रेडरिक्स वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 1975/76
71 क्रेग डे ग्रांधोमे न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज वेलिंगटन 2017/18
74 माजिद खान पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची 1976/77
74 मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 1996/97
74 ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च 2014/15
75 जिमी सिंक्लेयर दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया केपटाउन 1902/03
75 एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत सेंचुरियन 2010/11
76 ग्लिल्बर्ट जेसप इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 ब्रायन लारा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम 2006/07
77 जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड नॉटिंघम 2022
78 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन 2004/05
78 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान बनाम भारत गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर 2005/06
78 वीरेंद्र सहवाग भारत बनाम वेस्टइंडीज ब्यूसेजौर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट 2006
78 ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम 2014/15
78 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 2016/17
79 क्रिस गेल वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका न्यूलैंड्स, केपटाउन 2003/04

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here