टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, गिल बाहर, साई पर सस्पेंस; सरफराज की एंट्री तय?

0

नई दिल्ली : श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से अहम मानी जा रही इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। इसी बीच कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए, जिसके चलते वह शुक्रवार (7 अगस्त) से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ शुरू हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतर सके। अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी थी, जिसके बाद एहतियातन उन्हें आराम दिया गया।

साई सुदर्शन भी चोट से जूझ रहे हैं। वह श्रीलंका भी नहीं गए हैं। फिलहाल बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वह चोट से उबरने पर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में उनके खेलने पर भी संशय है। अगर दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए अनुपलब्ध रहते हैं तो भारतीय टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि भारत के पास विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर केवल 5 विकल्प होंगे। इनमें 2 बल्लेबाज ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल हैं।

भारतीय टीम के पास सरफराज ही सबसे मजबूत विकल्प

रविंद्र जडेजा को छोड़कर कोई नीचे ऐसा कोई खिलाड़ी भी नहीं है, जो बल्लेबाजी कर सके। ऐसे में भारत से विशेषज्ञ बल्लेबाज को बुलाना पड़ सकता है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को मौका मिलेगा? फिलहाल सरफराज भारतीय टीम की योजनाओं में दिखाई नहीं दे हे हैं, लेकिन चनकर्ताओं को उनपर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

चोटों के बीच भी सरफराज को नहीं मिल रहा मौका

भारतीय टीम के पास फिलहाल उनसे बेहतर विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है। श्रीलंकाई परिस्थितियों में वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, वह जनवरी 2025 के बाद से भारतीय टीम में नहीं चुने गए हैं। इंडिया ए के लिए वह पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर खेले थे। हाल ही में भारत की ए टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तब सरफराज को टीम मौका नहीं मिला था।

साउथ अफ्रीका सीरीज में भी नजरअंदाज हुए सरफराज

गिल की चोट के बाद भारतीय टीम के सामने अतिरिक्त बल्लेबाज का विकल्प तलाशने की चुनौती खड़ी हो गई है। इससे पहले विदर्भ के अमन मोखाड़े, हरियाणा के शेख रशीद और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों को मौका दिया जा चुका है। ऐसे में अनुभवी बल्लेबाज सरफराज खान का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल के बाहर होने के बावजूद सरफराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया था, लेकिन वह भी फिलहाल चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी उम्मीद यही होगी कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन समय रहते पूरी तरह फिट होकर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here