भारोत्तोलन चैंपियनशिप में तितली माझी का शानदार प्रदर्शन, भारत को मिला रजत

0

नई दिल्ली : भारत ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार शुरुआत की। महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में तितली माझी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। तितली ने स्नैच में 65 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 80 किग्रा वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 145 किग्रा वजन के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत की पारिश्मिता गोगोई 141 किग्रा के कुल वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। पारिश्मिता ने स्नैच में 65 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन क्लीन एवं जर्क में 76 किग्रा ही उठा सकीं और मामूली अंतर से पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here