नई दिल्ली : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होना है। टूर्नामेंट के लिए 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थान पर रहने वाली टीमों ने सीधे क्वालिफाई किया है। इसके अलावा दो अन्य टीमों ने भी मेगा इवेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस तरह 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप में 10 टीमों का टिकट लगभग तय हो चुका है, जबकि बाकी चार स्थानों का फैसला क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए किया जाएगा। अब इन चार स्थानों के लिए कई टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं दो बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम अब क्वालिफायर राउंड में उतरेगी। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जिम्बाब्वे ने बतौर मेजबान भी एंट्री कर ली है। साउथ अफ्रीका टॉप 8 रैंकिंग में मौजूद है। जबकि नामीबिया को क्वालिफायर खेलना होगा।
कौन-कौन सी 10 टीमें पहुंचीं वर्ल्ड कप 2027 में?
आपको बता दें कि आईसीसी के नियम के मुताबिक 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में रहने वाली सभी टीमें वर्ल्ड कप 2026 के मेन राउंड में जगह बना लेंगी। अब मौजूदा रैंकिंग में खास बदलाव टॉप 8 में होना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड को हराते हुए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान शामिल हैं।
अब साउथ अफ्रीका की टीम बतौर मेजबान सीधे क्वालिफाई करेगी ऐसे में नंबर 9 की टीम यानी बांग्लादेश को भी वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया। वहीं जिम्बाब्वे को भी बतौर होस्ट एंट्री मिली है। अब बचे हुए स्थानों का फैसला क्वालिफायर राउंड से होगा। वर्ल्ड कप 2027 का क्वालिफायर टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च तक अगले साल खेला जाएगा।
आईसीसी द्वारी जारी नए फॉर्मेट के अनुसार क्वालिफायर टूर्नामेंट जीतने वाली टीम सीधे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मेन राउंड में जाएगी। यानी कुल 11 टीमें मेन राउंड में पहले से फाइनल रहेंगी। बची हुई तीन टीमें जो क्वालिफाई करेंगी उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के पहले राउंड में सुपर सीरीज में भिड़ना होगा। इसमें से जो टीम टॉप पर रहेगी वह मेन राउंड की 11 टीमें के साथ शामिल होगी और दूसरे राउंड में इस तरह 12 टीमें हिस्सा लेंगी।
वर्ल्ड कप की राह में नया विवाद, दो देशों ने उठाए सवाल
आईसीसी द्वारा तैयार किए गए वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड क्रिकेट और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने सवाल उठाए हैं। दोनों क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त बयान जारी कर इस व्यवस्था को एसोसिएट देशों के लिए नुकसानदायक बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका कहना है कि एक ओर क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने और नए दर्शकों को खेल से जोड़ने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर उभरते क्रिकेट देशों के लिए ऐसी क्वालिफिकेशन व्यवस्था गलत संदेश देती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों बोर्ड के मुताबिक, एसोसिएट टीमों को बड़े टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए अधिक निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलना चाहिए।


