टेस्ट क्रिकेट में 50+ स्कोर का रिकॉर्ड, टॉप-20 भारतीयों में जडेजा-राहुल और पंत

0

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों भारतीय टीम काफी युवा नजर आ रही है। भारत के आगामी श्रीलंका दौरे पर पहुंची 15 सदस्यीय टीम में 12 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। कप्तान शुभमन गिल भी इन खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड्स की बात करें तो ज्यादातर पुराने और रिटायर हो चुके भारतीय दिग्गजों का दबदबा नजर आता है। हालांकि, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे मौजूदा खिलाड़ी भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। ऐसी ही एक खास रिकॉर्ड लिस्ट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की है।

अगर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो बेशक सचिन तेंदुलकर ही नंबर 1 पर मौजूद हैं। वहीं टॉप 15 की इस लिस्ट में एक भी एक्टिव भारतीय क्रिकेटर शामिल नहीं है। केएल राहुल इस लिस्ट में 17वें और रविंद्र जडेजा 16वें नंबर पर हैं जो सबसे ज्यादा मौजूदा खिलाड़ियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं। ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में 20वें स्थान पर है। भारत के लिए टेस्ट में 100 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 100 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बना पाया है। दूसरे नंबर पर काबिज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 99 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप 20 भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन HS AVG गेंदें SR 100s 50s 50+ 0s 4s 6s
सचिन तेंदुलकर 200 329 33 15,921 248 53.78 29,437+ 54.04 51 68 119 14 2,058 69
राहुल द्रविड़ 164 286 32 13,265 270 52.63 31,184 42.53 36 63 99 9 1,651 21
सुनील गावस्कर 125 214 16 10,122 236* 51.12 14,184+ 43.35 34 45 79 12 908+ 26
वीवीएस लक्ष्मण 134 225 34 8,781 281 45.97 17,785 49.37 17 56 73 14 1,135 5
विराट कोहली 123 210 13 9,230 254* 46.85 16,608 55.57 30 31 61 15 1,027 38
चेतेश्वर पुजारा 103 176 11 7,195 206* 43.60 16,217 44.36 19 35 54 12 863 16
वीरेंद्र सहवाग 103 178 6 8,503 319 49.43 10,346 82.18 23 31 54 16 1,219 90
सौरव गांगुली 113 188 22 7,212 239 42.17 14,070 51.25 16 35 52 15 900 17
दिलीप वेंगसरकर 116 185 22 6,868 166 42.13 10,810+ 41.56 17 35 52 15 509+ 17
गुंडप्पा विश्वनाथ 91 155 10 6,080 222 41.93 7,573+ 43.62 14 35 49 10 567+ 6
मोहम्मद अजहरुद्दीन 99 147 9 6,215 199 45.03 9,892+ 57.82 22 21 43 5 720+ 19
एमएस धोनी 90 144 16 4,876 224 38.09 8,249 59.11 6 33 39 10 544 78
अजिंक्य रहाणे 89 144 12 5,077 188 38.46 10,256 49.50 12 26 38 10 578 35
मोहिंदर अमरनाथ 69 113 10 4,378 138 42.50 5,112+ 42.23 11 24 35 12 301+ 21
कपिल देव 131 184 15 5,248 163 31.05 5,192 79.33 8 27 35 16 557+ 61
रविंद्र जडेजा 89 133 26 4,095 175* 38.27 7,389 55.42 6 28 34 8 398 82
केएल राहुल 68 119 5 4,153 199 36.42 7,975 52.07 12 20 32 9 496 30
गौतम गंभीर 58 104 5 4,154 206 41.95 8,067 51.49 9 22 31 7 518 10
रोहित शर्मा 67 116 10 4,301 212 40.57 7,538 57.05 12 18 30 6 473 88
ऋषभ पंत 50 87 5 3,557 159 43.37 4,803 74.05 8 19 27 3 378 97

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here