दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के वार्षिक खेल सम्मान के दूसरे संस्करण में मध्यप्रदेश के कोच अंकित शर्मा को दिव्यांग क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेस्ट मेंटर ऑफ द ईयर’ का सम्मान प्राप्त हुआ
अंकित शर्मा ने मध्यप्रदेश में दिव्यांग क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम ने पटना नेशनल 2025 का खिताब जीता, जबकि पुणे और कश्मीर नेशनल प्रतियोगिताओं में उपविजेता रही। हाल ही में इंडिया-ए टीम में मध्यप्रदेश के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उन्होंने मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का विस्तार 10 संभागों तक करने में अहम योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के 6 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


