DPL 2026: वैभव कांडपाल ने जड़ा 64 रन, वेस्ट दिल्ली को दूसरी हार; सेंट्रल दिल्ली शीर्ष पर

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में 12 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। नॉर्थ दिल्ली की जीत में कप्तान सार्थक रंजन और वैभव कांडपाल ने शानदार बल्लेबाजी की। सार्थक रंजन ने लगातार चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 30 गेंदों पर 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि वैभव कांडपाल ने 43 गेंदों पर 64 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत नॉर्थ दिल्ली ने मुकाबले पर आसानी से कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ नॉर्थ दिल्ली अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि सेंट्रल दिल्ली की टीम शीर्ष पर बनी हुई है।

11 अगस्त 2026 को लीग में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में यश ढुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली की टीम ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से हराया और अपनी छठी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम ने नॉकआउट के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों में यश ढुल नंबर 1 पर काबिज हैं। सार्थक रंजन दूसरे पर उन्हें टक्कर दे रहे हैं, मगर दोनों के बीच अभी 60 रनों का अंतर है।

DPL 2026 के 23वें मैच के बाद अंकतालिका
स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 सेंट्रल दिल्ली किंग्स (CDK) 7 6 1 0 12 +0.847
2 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (NDS) 5 3 1 1 7 +1.231
3 पुरानी दिल्ली 6 (PD) 6 3 2 1 7 +0.787
4 आउटर दिल्ली वॉरियर्स (ODW) 6 3 2 1 7 +0.079
5 वेस्ट दिल्ली लायंस (WDL) 6 3 2 1 7 -0.121
6 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (SDS) 5 1 3 1 3 -0.651
7 न्यू दिल्ली टाइगर्स (NDT) 6 1 5 0 2 -0.557
8 ईस्ट दिल्ली राइडर्स (EDR) 5 0 4 1 1 -2.100
DPL 2026 के 23वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
यश ढुल 7 7 341 56.83 205.42 26 28
सार्थक रंजन 4 4 281 70.25 173.46 25 18
अनुज रावत 5 5 259 86.33 190.44 24 16
यजस शर्मा 5 5 222 55.50 217.65 21 15
हिम्‍मत सिंह 6 6 195 32.50 187.50 10 17
DPL 2026 के 23वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
मोनी ग्रेवाल 7 25.0 150 11 23.18 255 0 0
गवनीश खुराना 6 21.0 126 9 24.11 217 0 0
मयंक गुसाईं 5 15.5 95 8 13.75 110 0 0
ऋतिक शोकीन 6 22.0 132 8 20.63 165 1 0
अंशुमान हूडा 3 9.1 55 8 10.38 83 0 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here