वैभव सूर्यवंशी की फिर होगी एंट्री, अफगानिस्तान के खिलाफ दो छक्कों पर टिका खास रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम सितंबर के अंत में एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी। इससे पहले टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज का कार्यक्रम सामने आ गया है। अफगानिस्तान की मेजबानी में यह सीरीज नई दिल्ली में खेली जाएगी। 13 से 17 सितंबर के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी तैयारी का मौका होगी। हालांकि, अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछली सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी के एक बार फिर मैदान पर उतरने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मैदान पर उतरते हैं तो उनके पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वैभव ने अब तक टी20 क्रिकेट की 40 पारियों में 148 छक्के लगाए हैं। ऐसे में दो और छक्के लगाते ही वह सबसे कम पारियों में 150 टी20 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए वैभव के पास अभी 25 पारियां बाकी हैं, क्योंकि मौजूदा रिकॉर्डधारी ने 66 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

मोहम्मद वसीम (UAE): 66 पारी
एविन लुईस (WI): 70 पारी
क्रिस गेल (WI): 72 पारी

भारत के लिए सबसे तेज 150 टी20 छक्के किसने लगाए?

भारत के लिए सबसे तेज 150 टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने 86 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। वैभव ने अब तक 40 टी20 मैचों की 40 पारियों में 132 चौके और 148 छक्के लगाए हैं। उन्हें 150 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो और छक्कों की जरूरत है। 15 वर्षीय वैभव के पास सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए अभी लंबा मौका है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में कुल 1670 रन दर्ज हैं, जिसमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।

इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला था। वह तीन मैचों में 196.10 के स्ट्राइक रेट से 77 गेंदों पर 151 रन बनाकर सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। तीसरे टी20 में 81 रन की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता। सीरीज में वैभव ने कुल 15 चौके और नौ छक्के लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here