गॉल टेस्ट में भारत से चूका बड़ा मौका, 19 साल पुराना इतिहास नहीं दोहरा सकी टीम इंडिया

0

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन पहले सत्र में भारतीय टीम की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हुई। भारत के लिए इस पारी में 11 में से 10 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो सिर्फ 2 रन बना सके। अगर प्रसिद्ध भी दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रहते तो टीम इंडिया 19 साल पुराना इतिहास दोहरा सकती थी। भारत के पास एक ही पारी में सभी बल्लेबाजों के दहाई का आंकड़ा छूने का खास मौका था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के जल्दी आउट होने से यह उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी।

आपको बता दें भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक चार बार ऐसा किया है जब सभी 11 खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ है। आखिरी बार 2007 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल लंदन में ऐसा किया था। उस मैच में दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने शतक भी जड़ा था। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 664 रन बनाए थे। सभी खिलाड़ियों ने इस पारी में दहाई का आंकड़ा छुआ था। गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 167 रन की पारी खेली।

एक कदम दूर रह गया भारत, साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ने का मौका गंवाया

अगर भारत इस मुकाबले में अपने सभी बल्लेबाजों से दहाई का आंकड़ा पार कराने में सफल रहता, तो वह टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाला अकेला देश बन जाता। फिलहाल भारत और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त रूप से चार-चार बार यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने तीन-तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें भी एक-एक बार अपनी पूरी पारी में सभी बल्लेबाजों से दहाई का आंकड़ा पार कराने में सफल रही हैं।

टेस्ट क्रिकेट में वह मौके जब सभी 11 खिलाड़ियों ने छुआ दहाई का आंकड़ा
टीम स्कोर खिलाड़ी पारी नतीजा विपक्षी टीम मैदान मैच की तारीख
इंग्लैंड 475 11 3 जीता ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 29 दिसंबर 1894
दक्षिण अफ्रीका 385 11 1 जीता इंग्लैंड जोहान्सबर्ग 10 मार्च 1906
इंग्लैंड 636 11 2 जीता ऑस्ट्रेलिया सिडनी 14 दिसंबर 1928
दक्षिण अफ्रीका 358 11 2 हारा ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 31 दिसंबर 1931
ऑस्ट्रेलिया 575/8d 11 1 जीता भारत मेलबर्न 6 फरवरी 1948
भारत 397 11 2 ड्रॉ पाकिस्तान ईडन गार्डन्स 12 दिसंबर 1952
भारत 359 11 2 जीता न्यूजीलैंड डुनेडिन 15 फरवरी 1968
भारत 524/9d 11 1 ड्रॉ न्यूजीलैंड कानपुर 18 नवंबर 1976
ऑस्ट्रेलिया 471 11 3 जीता श्रीलंका कोलंबो (SSC) 17 अगस्त 1992
इंग्लैंड 470 11 1 जीता वेस्टइंडीज द ओवल 19 अगस्त 2004
भारत 664 11 1 ड्रॉ इंग्लैंड द ओवल 9 अगस्त 2007
वेस्टइंडीज 449/9d 11 1 हारा ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 7 अप्रैल 2012
दक्षिण अफ्रीका 313 11 1 हारा इंग्लैंड जोहान्सबर्ग 14 जनवरी 2016
बांग्लादेश 508 11 1 जीता वेस्टइंडीज मीरपुर 30 नवंबर 2018
दक्षिण अफ्रीका 431 11 2 जीता पाकिस्तान केपटाउन 3 जनवरी 2019
ऑस्ट्रेलिया 511 11 2 जीता इंग्लैंड ब्रिस्बेन 4 दिसंबर 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here