DPL 2026: सनत का तूफानी शतक, नितीश राणा की शानदार पारी पर फिरा पानी

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में सोमवार को साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की। साउथ दिल्ली का यह लगातार दूसरा शानदार रन चेज रहा। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और एक भी विकेट गंवाए बिना महज 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स की जीत के नायक सनत सांगवान रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन की पारी खेली। उनके साथ ओपनिंग करने वाले अनमोल शर्मा ने भी 38 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। इससे पहले वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से नितीश राणा ने 33 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन सनत के शतक के सामने उनकी यह पारी बेअसर साबित हुई। इस जीत के बावजूद साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स अंकतालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स आठ में से सात मुकाबले जीतकर 14 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31 मैचों के बाद अंकतालिका
स्थान टीम मैच जीत हार NR अंक नेट रन रेट
1 सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q) 8 7 1 0 14 +1.625
2 आउटर दिल्ली वॉरियर्स 8 5 2 1 11 +0.337
3 पुरानी दिल्ली 6 8 4 3 1 9 +0.473
4 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 8 4 3 1 9 -0.434
5 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 7 3 3 1 7 -0.181
6 वेस्ट दिल्ली लायंस 8 3 4 1 7 -0.532
7 ईस्ट दिल्ली राइडर्स 7 1 5 1 3 -1.283
8 न्यू दिल्ली टाइगर्स 8 1 7 0 2 -0.687
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31 मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
यश ढुल 8 8 410 58.57 215.79 35 32
सार्थक रंजन 6 6 350 58.33 166.67 34 21
याजस शर्मा 7 7 333 55.50 219.08 34 22
अनुज रावत 7 7 274 54.80 183.89 25 17
सिद्धार्थ जू़न 8 8 267 38.14 217.07 18 27
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31 मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
अंशुमान हुड्डा 6 21.0 126 17 10.76 183 2 1
मोनी ग्रेवाल 8 29.0 174 12 23.42 281 0 0
हर्ष त्यागी 7 21.0 126 11 15.27 168 0 0
लक्ष्मण 8 29.2 176 11 25.09 276 1 0
गवनिश खुराना 7 25.0 150 11 22.00 242 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here