एशियन गेम्स में सबसे बड़ी पारी के टॉप-10 बल्लेबाज, नेपाल का खिलाड़ी नंबर-1; यशस्वी चौथे

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में सितंबर-अक्टूबर के दौरान होने जा रहा है, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स के बाद यह लगातार दूसरा अवसर होगा, जब क्रिकेट को एशियाई खेलों का हिस्सा बनाया गया है। एशियन गेम्स में अब तक खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की बात करें तो इस सूची में नेपाल के बल्लेबाज शीर्ष स्थान पर हैं। उनकी विस्फोटक पारी एशियन गेम्स क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल है।

वहीं भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम भारत के लिए एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वह सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि एशियाई खेलों में अब तक सिर्फ चार बल्लेबाजों ने ही शतक लगाया है। उसमें भारतीय बल्लेबाज यशस्वी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि टॉप 10 की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मलेशिया के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं।

अगर सबसे बड़ी पारी की बात करें तो नेपाल के कुशल मल्ला टॉप पर हैं। यह एशियन गेम्स में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं मलेशिया के सैय्यद अजीज दूसरे, पाकिस्तान के खालिद लतीफ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कुशल के नाम नाबाद 137 रन का रिकॉर्ड स्कोर दर्ज है। भारत के तिलक वर्मा भी इस लिस्ट के टॉप 10 का हिस्सा हैं। वहीं पाकिस्तान का सिर्फ एक बल्लेबाज इसमें शामिल है।

एशियन गेम्स में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
  • कुशल मल्ला (नेपाल): 137 रन नाबाद, vs मंगोलिया
  • सैय्यद अजीज (मलेशिया): 126 रन, vs थाइलैंड
  • खालिद लतीफ (पाकिस्तान): 103 रन नाबाद, vs चीन
  • यशस्वी जायसवाल (भारत): 100 रन, vs नेपाल
  • आर. माधवन (मलेशिया): 68 रन, vs चीन
  • रोहित पौडेल (नेपाल): 61 रन, vs मंगोलिया
  • लैचलन यमामाटो लेक (जापान): 60 रन, vs हांगकांग
  • लहिरु थिरिमाने (श्रीलंका): 57 रन, vs अफगानिस्तान
  • तिलक वर्मा (भारत): 55 रन नाबाद, vs बांग्लादेश
  • मोहम्मद आमिर (मलेशिया): 55 रन, vs थाइलैंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here