यूपी टी20 लीग: 10 मैचों बाद बदली अंकतालिका, मेरठ टॉप पर; लखनऊ को लगा झटका

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 10 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। लीग के चौथे संस्करण में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। अब तक खेले गए मैचों के बाद रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। मेरठ ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं और बेहतर नेट रनरेट के दम पर नंबर-1 पर काबिज है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण अंकतालिका में नुकसान उठाना पड़ा है।

गुरुवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लखनऊ फाल्कन्स तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, गोरखपुर लायंस को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करने वाली नोएडा सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर पहुंच गई। काशी रुद्रास ने भी कानपुर सुपरस्टार्स को हराकर चार मुकाबलों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और उसके खाते में छह अंक हो गए। हालांकि, बेहतर नेट रनरेट के कारण मेरठ मैवेरिक्स शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि काशी रुद्रास दूसरे स्थान पर है।

कानपुर का अब तक नहीं खुला खाता

कानपुर सुपरस्टार्स का यूपी टी20 लीग 2026 में अब तक खाता नहीं खुल पाया है। टीम ने अपने तीनों मुकाबले गंवाए हैं और अंकतालिका में आखिरी यानी छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं, चार मैचों में तीन हार झेलने वाली गोरखपुर लायंस पांचवें स्थान पर है और उसके खाते में सिर्फ एक जीत है। लीग के चौथे संस्करण में प्लेऑफ और फाइनल समेत कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। यूपी टी20 लीग 2026 का फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा।

यूपी टी20 लीग 2026 के पहले 10 मैचों के बाद अंकतालिका
क्रम टीम मैच जीत हार नेट रन रेट अंक
1 मेरठ मैवेरिक्स 3 3 0 +0.739 6
2 काशी रुद्रास 4 3 1 +0.502 6
3 नोएडा सुपर किंग्स 3 2 1 -0.055 4
4 लखनऊ फाल्कन्स 3 1 2 -0.048 2
5 गोरखपुर लायंस 4 1 3 -0.622 2
6 कानपुर सुपर स्टार्स 3 0 3 -0.493 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here