नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 12वें मुकाबले में समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर सुपरस्टार्स ने शनिवार (21 अगस्त) को भुवनेश्वर कुमार की टीम लखनऊ फॉल्कन्स को 7 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। समीर रिजवी ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कानपुर सुपरस्टार्स को अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ फॉल्कन्स की यह टूर्नामेंट में दूसरी हार रही।
लखनऊ फॉल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। लखनऊ के लिए ओपनर मोहम्मद सैफ ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा अजीत वर्मा ने 25 रन बनाए। विप्रज निगम ने 10 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा समीर चौधरी ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। विप्रज का स्ट्राइक रेट 210 और समीर का स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
अजय कुमार की घातक गेंदबाजी, 4 विकेट झटके
लखनऊ के लिए प्रियम गर्ग ने 19, आराध्या यादव ने 7 और सत्यम पांडे ने 4 रन बनाए। कानपुर स्टार्स के लिए अजय कुमार ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए। विनीत पंवार ने 31 रन देकर 2 विकेट लिए मोहसिन खान ने 36 रन देकर 1 विकेट लिए। अजय को गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।