ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश बेहाल, 64 रन पर पूरी टीम सिमटी

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की स्थिति एक हफ्ते के भीतर ही पूरी तरह बदल गई। डार्विन में पहला टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त बनाने वाली बांग्लादेशी टीम मैके में शनिवार (22 अगस्त) को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 34 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश का चौथा सबसे कम स्कोर है। टीम की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि नंबर-11 के बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम 14 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here