32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 

0
  • अजीत सिंह, रामकृष्ण यदुवंशी, रामगोपाल और केके सेमीफाइनल में 
  • महिला वर्ग में उदिता वर्मा और लतिका फाइनल में
  • ओपन कैटेगरी में नीरज मिलन फाइनल में, पवन और सीपी सेमीफाइनल में 

स्पोर्ट्स रिपोर्टर। भोपाल। अजीत सिंह, रामकृष्ण यदुवंशी, रामगोपाल और कृष्णकांत गंगवार ने अपने–अपने मुकाबले जीतकर 32 वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ओपन कैटेगरी में नीरज मिलन फाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि पवन शर्मा और चंद्रप्रकाश में से कोई एक फाइनल में पहुंचेगा। दोनों का सेमीफाइनल कल खेला जाएगा । महिला वर्ग में उदिता वर्मा और लतिका फाइनल में पहुंची है।

टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। पहले दिन सिंगल के मुकाबले खेले गए। जबकि दूसरे दिन सोमवार को डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उदघाटन रिलायंस के स्टेट को–आर्डिनेटर नितिन चंसोरिया, पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर जेपी यादव, पूर्व शूटिंगबॉल प्लेयर सुबोध श्रीवास्तव, स्वदेश ज्योति के सीएमडी अक्षत शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स विकास खराडकर, स्टेडियम प्रभारी डा. रवींद्र ठाकुर, जोनल ऑफिसर नगर निगम अभय चतुर्वेदी , मप्र बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच रोशनलाल, इंटरनेशनल कमेंटेटर दामाेदर प्रसाद आर्य और आयोजन संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने किया।

आज के परिणाम इस प्रकार है
सिंगल मुकाबले
  • रामगोपाल विवि हरीश 15–8, 15–6
  • हिमांशु पारीख विवि सार्थक 15–13, 11–15, 15–12
  • केके विवि प्रभात शुक्ला 15–13, 15–8
  • प्रभात शुक्ला विवि तरुण गुरू 15–12, 15–10
  • तरुण गुरू विवि जगदीश 15–8, 15–4
  • रामगोपाल विवि हिमांशु पारीख 15–0, 15–5
  • अजीत सिंह विवि शशि शेखर 15–7, 15–1
  • साद सिद्दीकी विवि ललित कटारिया 15–6, 15–4
  • कुलदीप सिंगोरिया विवि प्रशांत सेंगर 15–6, 5–3
  • विनय शुक्ला विवि नवेद इशरत 15–10, 15–12
  • अजीत सिंह विवि शिव पाठक 15–3, 15–6
  • कुलदीप सिंगोरिया विवि विनय शुक्ला 15–10, 15–11
  • रामकृष्ण यदुवंशी विवि कुलदीप सिंगोरिया 15–12, 15–13
  • अजीत सिंह विवि साद सिद्दीकी 15–10 15–11
वुमंस सिंगल
  • लतिका विवि एमन 15–5, 15–4
  • खुशबू विवि मान्या 15–4, 15–6
  • दीपा विवि स्नेहा 15–8, 15–6
  • यूवी विवि फातिमा 15–8, 15–0
  • लतिका विवि खुशबू15–8, 10–15, 15–11
  • यूवी विवि दीपा 15–6, 15–8
ओपन कैटेगरी सिंगल
  • मनोज मिश्रा विवि अंकित 15–3, 15–6
  • मंजीत विवि रोशनलाल 15–12, 15–10
  • रजनीश मारण विवि मनोज 15–10, 15–11
  • संजय बोथे विवि बीके राजू 15–3, 15–4
  • नीरज मिलन विवि संजय बोथे 15–6, 15–4
  • गौरव सेंगर विवि मनोज मिश्रा 15–13, 13–15 15–12
  • मंजीत विवि रजनीश मारण 15–13, 15–13
  • गौरव सेंगर विवि अंकुर श्रीवास्तव 15–10 15–9
  • नीरज मिलन विवि मंजीत 15–13, 15–13
  • नीरज मिलन विवि गौरव सेंगर 15–12, 12–15, 15–11
  • राहुल विवि शायन 15–9, 12–15, 15–14
  • अरविंद दुबे विवि सुमीत 15–11, 15–10
  • चंद्रप्रकाश विवि नीरज वाधवानी 15–6, 15–9
  • पवन शर्मा विवि मुकेश 15–4, 15–6
  • अरविंद विवि अबूजर 15–1, 15–4
  • चंद्रप्रकाश विवि अरविंद दुबे 15–11, 15–10
  • पवन शर्मा विवि छोटू 15–6, 15–8
  • अरविंद विवि नवनीत राठी 15–10, 15–7
  • चंद्रप्रकाश विवि राहुल 15–10, 15–8।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here