- खेलमंत्री ने कहा यह पत्रिका खिलाड़ियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी
नया रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं खेल युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने कार्यालय नया रायपुर अटल नगर स्थित निवास पर मासिक हिंदी खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स छत्तीसगढ़ के प्रवेशाक (पहले अंक) का भव्य विमोचन किया.इस मौके पर पत्रिका के प्रधान संपादक इंद्रजीत मौर्य, कार्यकारी संपादक प्रियेश चौबे छत्तीसगढ़, खेल पत्रिका से जुड़े वरिष्ठ खेल समीक्षा हरीश हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार रत्नागर त्रिपाठी , निज सचिव खेल मंत्री दिलीप कुमार ठाकुर, देव सिंह साहू,वरिष्ठ खेल समीक्षक हरेंद्र नागेश साहू सहित अन्य नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स कार्यालय के प्रतिनिधि मौजूद थे. 
इस मौके पर खेल मंत्री अरुण साव ने खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स का अवलोकन करते हुए उसमें प्रकाशित खिलाड़ियों की रिपोर्ट की प्रशंसा की.उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को इस पत्रिका के प्रकाशन से निश्चित ही आगे बढ़ने का और रास्ता खुलेगा. अंत मे उन्होंने पूरी नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स टीम को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी.


