नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 16वें मुकाबले में रविवार, 24 अगस्त को रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स ने आर्यन जुयाल की अगुआई वाली गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ मेरठ का शानदार विजयी अभियान जारी रहा और टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज की। मेरठ मैवेरिक्स 12 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है और अब तक किसी अन्य टीम के अंक दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। सभी टीमें पांच से अधिक मुकाबले खेल चुकी हैं। वहीं, गोरखपुर लायंस को तीन हार का सामना करना पड़ा है और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।
सबसे ज्यादा हालत समीर रिजवी की अगुआई वाली कानपुर सुपरस्टार्स की खराब है। वह 5 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है। काशी रूद्रास 5 में से 3 मैच जीती है। वह 6 अंकों सेथा दूसरे नंबर पर है। लखनऊ फाल्कनस 5 में से 2 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। गोरखपुर लायंस 6 मैच में 2 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। नोयडा किंग्स 5 मैच में 2 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है। कानपुर सुपरस्टार्स 5 मैच में 1 जीत के साथ पहले नंबर पर है।
यूपी टी20 लीग 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस
यूपी टी20 लीग 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो मेरठ मावेरिक्स के स्वास्तिक चिकारा ने 6 पारियों में 237 रन बनाए हैं। यूपी टी20 लीग 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो जीशान अंसारी ने 6 पारियों में 14 विकेट लिए हैं।


