IND vs SL: तीसरे दिन बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानें कोलंबो का मौसम

0

नई दिल्ल: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दो दिनों का खेल हो चुका है और मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन कई बार बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस तीसरे दिन के मौसम को लेकर चिंता में हैं। सभी के मन में एक सवाल ये है कि तीसरे दिन कैसा मौसम रहेगा। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश होने की संभावना है।

कोलंबो टेस्ट मैच में अब बचे हुए तीन दिनों का खेल तय समय से 15 मिनट पहले यानी कि सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। 25 अगस्त को सुबह 9 से 10 के बीच कोलंबो में 49 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके बाद 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं एक बजे के बाद 55 प्रतिशत बारिश होने के चांसेस हैं। शाम के 4 बजे भी 51 परसेंट बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना ये होगा कि मुकाबले के तीसरे दिन कितने ओवर का खेल हो पाता है।

कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन टीम इंडिया के नाम रहा। भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने भी दो विकेट खो दिए और उन्होंने 3 ओवर के खेल में सिर्फ 8 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से अभी तक एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और एक विकेट मानव सुथार को मिला है। अब देखना होगा कि तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

ध्रुव जुरेल ने इस मैच में 177 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों के बदौलत नाबाद 115 रन बनाए। जुरेल ने 171 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट में दूसरा शतक है। उन्होंने अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक लगाया था। उनसे पहले देवदत्त पडिक्कल ने भी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 193 गेंदों में सात चौकों के जरिए 117 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 63 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here