UP T20 League 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज, स्वास्तिक चिकारा नंबर-1; रिंकू-भुवी पीछे

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब तक बल्लेबाजी में स्वास्तिक चिकारा सबसे ज्यादा रन बनाकर शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। वहीं, गेंदबाजी में सनराइजर्स हैदराबाद के जीशान अंसारी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर नंबर-1 स्थान हासिल किया है। लीग के दो प्रमुख खिलाड़ी रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार इस समय टॉप-10 में भी जगह नहीं बना सके हैं। रिंकू सिंह बल्लेबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार टॉप-20 गेंदबाजों की सूची में भी शामिल नहीं हैं।

मेरठ मैवेरिक्स के स्वास्तिक चिकारा ने अब तक 6 मैचों की छह पारियों में 237 रन बनाए हैं। उनके नाम 25 चौके और 14 छक्के दर्ज हैं। जबकि लखनऊ के मोहम्मद सैफ 203 रनों के साथ दूसरे पर हैं। रिंकू सिंह टॉप 10 से बाहर 11वें स्थान पर हैं और उनके नाम 6 मैचों की पांच पारियों में 139 रन दर्ज हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में सोमवार को 6 विकेट लेने वाले नोएडा किंग्स के नमन तिवारी तीसरे स्थान पर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आईपीएल में जलवा दिखाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लीग के टॉप 20 गेंदबाजों में भी नहीं हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
स्थान खिलाड़ी टीम मैच पारी रन स्ट्राइक रेट औसत सर्वाधिक स्कोर 50s 100s 4s 6s
1 स्वास्तिक चिकारा मेरठ मैवेरिक्स 6 6 237 182.31 59.25 97 2 0 25 14
2 मोहम्मद सैफ लखनऊ फाल्कन्स 6 6 203 140.00 33.83 89 1 0 12 14
3 साहब युवराज सिंह काशी रुद्रास 6 5 194 145.86 38.80 91 1 0 18 8
4 करण शर्मा काशी रुद्रास 6 6 186 145.31 37.20 92 1 0 7 16
5 अजीत वर्मा लखनऊ फाल्कन्स 6 6 184 120.26 36.80 59 2 0 19 5
यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज
स्थान खिलाड़ी टीम मैच पारी ओवर विकेट इकोनॉमी औसत 4 विकेट 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
1 जीशान अंसारी मेरठ मैवेरिक्स 6 6 19 14 8.00 10.86 1 0 4/10
2 अभिनंदन सिंह लखनऊ फाल्कन्स 6 6 20.5 13 8.45 13.54 2 0 4/30
3 नमन तिवारी नोएडा किंग्स 5 5 15.2 10 7.24 11.10 0 1 6/13
4 वासु वत्स गोरखपुर लायंस 7 7 19 10 8.74 16.60 1 0 4/14
5 अटल बिहारी राय काशी रुद्रास 6 6 17.4 9 11.72 23.00 1 0 4/23

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here