DPL 2026 में सार्थक रंजन नंबर-1, पुरानी दिल्ली की नजर प्लेऑफ पर; जानें टॉप बल्लेबाज-गेंदबाज

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 40 में से 39 लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं और सभी चार प्लेऑफ टीमों का फैसला हो चुका है। हालांकि, प्लेऑफ में टीमों की अंतिम पोजिशन पर मुहर 40वें और आखिरी लीग मैच के बाद लगेगी। टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में पुरानी दिल्ली का सामना ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा। पुरानी दिल्ली पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन इस मुकाबले के नतीजे के बाद उसकी अंतिम स्थिति तय होगी।

वहीं ईस्ट दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। पुरानी दिल्ली अभी 11 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट दूसरा स्थान पर काबिज साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स से अच्छा है। अगर पुरानी दिल्ली 6 की टीम ईस्ट दिल्ली को हराती है तो क्वालिफायर 1 के लिए नंबर 2 पर रहते हुए क्वालिफाई करेगी। वरना उसे नंबर 3 पर रहते हुए एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा। 39वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम न्यू दिल्ली टाइगर्स को हराते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी।

सेंट्रल दिल्ली की टीम 10 में से 9 मुकाबले जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और अब उसका नंबर-1 स्थान बरकरार रहना तय है। वहीं, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन आखिरी लीग मैच के बाद इन दोनों टीमों की स्थिति बदल सकती है। ऐसे में पुरानी दिल्ली के पास अपने अंतिम मुकाबले के जरिए प्लेऑफ की तस्वीर बदलने का मौका है। अंकतालिका में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है।

DPL 2026 के 39वें मैच के बाद अंकतालिका
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q) 10 9 1 0 18 +1.506
2 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (Q) 10 6 3 1 13 -0.194
3 पुरानी दिल्ली (Q) 9 5 3 1 11 +0.545
4 आउटर दिल्ली वॉरियर्स (Q) 10 5 4 1 11 -0.268
5 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (E) 10 4 5 1 9 -0.037
6 वेस्ट दिल्ली लायंस (E) 10 4 5 1 9 -0.476
7 ईस्ट दिल्ली राइडर्स (E) 9 2 6 1 5 -0.842
8 न्यू दिल्ली टाइगर्स (E) 10 1 9 0 2 -0.701
DPL 2026 के 39वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
सार्थक रंजन 9 9 493 54.78 167.69 44 33
यश ढुल 9 9 410 51.25 214.66 35 32
यश भाटिया 9 9 357 59.50 158.67 24 24
यजस शर्मा 9 9 353 44.12 205.23 34 24
हिम्मत सिंह 10 10 323 32.30 179.44 20 26
DPL 2026 के 39वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन दिए 4 विकेट 5 विकेट
अंशुल हुडा 8 27.0 162 19 13.63 259 2 1
हर्ष त्यागी 9 29.0 174 16 13.25 212 0 0
गवनिश खुराना 9 33.0 198 15 20.13 302 0 0
मोनी ग्रेवाल 10 37.0 222 15 24.20 363 0 0
आशीष मीना 8 24.0 144 13 14.23 185 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here