दलीप ट्रॉफी में शाहबाज का जलवा, मुशीर-अंशुल भी टॉप-5 में; क्वार्टर फाइनल के बाद पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ-ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से शिकस्त दी। अब सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन की भिड़ंत साउथ जोन से होगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से शुरू होंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की हो तो इसमें ईस्ट जोन के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और कुल 167 रन बनाए थे जबकि दूसरे स्थान पर सुदीप घरामी 146 रन के साथ मौजूद हैं। इस लिस्ट में मुशीर खान 127 रन के साथ तीसरे जबकि आयुष बदोनी 101 रन के साथ चौथे तो वहीं अंशुल कंबोज 82 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नॉर्थ जोन के आबिद मुश्ताक 9 विकेट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। तनुष कोटियान 8 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिजीत सरकार 6 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। शाहबाज अहमद ने अब तक 4 विकेट लिए हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, अंशुल कंबोज के नाम 3 विकेट दर्ज हैं और वह टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में दसवें स्थान पर हैं।

क्वार्टर फाइनल के बाद दलीप ट्रॉफी 2026 के टॉप-10 बैटर-बॉलर
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
शाहबाज अहमद 2026-2026 1 1 0 167 167 167 244 68.44 1 0 0 17 4
सुदीप घरामी 2026-2026 1 1 0 146 146 146 185 78.91 1 0 0 25 1
मुशीर खान 2026-2026 1 2 0 127 96 63.5 252 50.39 0 1 0 10 2
आयुष बदोनी 2026-2026 1 2 0 101 51 50.5 119 84.87 0 2 0 12 2
अंशुल कंबोज 2026-2026 1 2 0 82 60 41 80 102.5 0 1 0 5 8
ऋतुराज गायकवाड़ 2026-2026 1 2 0 71 66 35.5 88 80.68 0 1 0 7 0
निशांत सिंधू 2026-2026 1 2 0 59 44 29.5 85 69.41 0 0 0 6 1
कुमार कुशाग्र 2026-2026 1 1 0 55 55 55 65 84.61 0 1 0 9 0
आयुष दोसेजा 2026-2026 1 2 0 55 42 27.5 128 42.96 0 0 0 5 0
शम्स मुलानी 2026-2026 1 2 0 54 52 27 109 49.54 0 1 0 7 1
प्लेयर साल मैच पारी गेंद ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 5
आबिद मुश्ताक 2026-2026 1 2 286 47.4 14 99 9 5/39 11 2.07 31.77 1 1
तनुष कोटियान 2026-2026 1 2 209 34.5 5 118 8 4/46 14.75 3.38 26.12 2 0
अभिजीत सरकार 2026-2026 1 2 95 15.5 3 42 6 5/20 7 2.65 15.83 0 1
अनुकूल रॉय 2026-2026 1 2 138 23 6 62 6 5/37 10.33 2.69 23 0 1
शाहबाज अहमद 2026-2026 1 2 150 25 5 73 4 3/20 18.25 2.92 37.5 0 0
अर्शदीप सिंह 2026-2026 1 2 126 21 1 93 4 3/53 23.25 4.42 31.5 0 0
तुषार देशपांडे 2026-2026 1 2 138 23 3 93 4 4/57 23.25 4.04 34.5 1 0
शम्स मुलानी 2026-2026 1 2 156 26 2 107 4 4/78 26.75 4.11 39 1 0
फेरोइजम जोतिन सिंह 2026-2026 1 1 132 22 3 64 3 3/64 21.33 2.9 44 0 0
अंशुल कंबोज 2026-2026 1 2 132 22 4 75 3 2/38 25 3.4 44 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here