यूपी टी20 लीग की अंकतालिका में बड़ा बदलाव, रिंकू की मेरठ सबसे आगे; लखनऊ फिसली

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। बुधवार को दो मैच हुए, जिनमें पहले मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने जीत दर्ज की, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स को टूर्नामेंट में छठी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में नोएडा किंग्स ने काशी रुद्रास को हराकर अंकतालिका का समीकरण बदल दिया। वहीं, रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स ने अपने सभी सातों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स अब टॉप-2 से बाहर हो गई है। नोएडा किंग्स ने चौथी जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया, जबकि लखनऊ फाल्कन्स तीसरे स्थान पर खिसक गई। दोनों टीमों के खाते में 8-8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते नोएडा किंग्स अब लखनऊ से आगे निकल गई है।

गोरखपुर लायंस ने अपनी तीसरी जीत के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि पांचवीं हार के बाद काशी रुद्रास पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर सुपरस्टार्स की स्थिति सबसे खराब है। टीम ने सात में से छह मुकाबले गंवा दिए हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। कानपुर की टीम अंकतालिका में छठे और आखिरी स्थान पर है।

यूपी टी20 लीग 2026 के 22 मैचों के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक
मेरठ मैवेरिक्स 7 7 0 0 +1.605 14
नोएडा किंग्स 7 4 3 0 +0.481 8
लखनऊ फाल्कन्स 7 4 3 0 +0.472 8
गोरखपुर लायंस 8 3 5 0 -0.168 6
काशी रुद्रास 8 3 5 0 -0.710 6
कानपुर सुपरस्टार्स 7 1 6 0 -1.045 2
26 अगस्त के मुकाबलों के नतीजे

बुधवार, 26 अगस्त को खेले गए दोनों मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। पहले मैच में कानपुर सुपरस्टार्स ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 150 रन बनाए। बारिश के कारण गोरखपुर को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 10 ओवर में 121 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 9.4 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में काशी रुद्रास की टीम नोएडा किंग्स के खिलाफ 89 रन पर सिमट गई। नोएडा किंग्स ने 5 विकेट खोकर 90 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here