DPL 2026 में बड़ा उलटफेर, प्रियांश आर्या की पारी बेअसर; पुरानी दिल्ली क्वालिफायर-2 में पहुंची

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार, 26 अगस्त को प्लेऑफ मुकाबलों का आगाज हुआ। क्वालिफायर-1 में पूरे लीग चरण के दौरान अंकतालिका में शीर्ष पर रहने वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, एलिमिनेटर मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया। इस मुकाबले में आउटर दिल्ली के प्रियांश आर्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई।

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 19.4 ओवर में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सभी 10 विकेट खोकर 179 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 32 गेंद पर 57 रन बनाते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और तीन छक्के जड़े। उनके अलावा अक्षय सैनी ने 26 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली ने समर्थ सेठ का विकेट जल्दी गंवाया लेकिन आर्यन गौड़ ने 23 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। देव लाकरा ने 32 गेंद पर 82 रन की तूफानी पारी खेली और इस पारी में उन्होंने 6 चौके व 8 छक्के लगाए। कप्तान अनुज रावत ने 25 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेली। इस तरह पुरानी दिल्ली ने 14.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और 7 विकेट से मैच जीता।

फाइनल की जंग में पुरानी दिल्ली 6 से भिड़ेगी सेंट्रल दिल्ली किंग्स

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने लीग चरण में 10 में से 9 मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था और टीम लगातार अंकतालिका में शीर्ष पर बनी रही। हालांकि, क्वालिफायर-1 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से हारने के बाद उसे क्वालिफायर-2 में पहुंचना पड़ा, जहां उसके पास फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका है। दूसरी ओर, एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर पहुंची पुरानी दिल्ली 6 अब फाइनल की टिकट के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 30 अगस्त को फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का सामना करेगी।

DPL 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
सार्थक रंजन 9 9 493 54.78 167.69 44 33
यश ढुल 9 9 410 51.25 214.66 35 32
आर्यन गौड़ 9 9 380 47.50 168.14 40 18
यजस शर्मा 10 10 365 40.56 202.78 37 24
यश भाटिया 9 9 357 59.50 158.67 24 24
DPL 2026 के टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
अंशुमन हुड्डा 9 31.0 186 20 14.85 297 2 1
गवनिश खुराना 10 37.0 222 18 18.17 327 0 0
हर्ष त्यागी 10 32.5 197 16 16.00 256 0 0
मोनी ग्रेवाल 11 41.0 246 16 25.25 404 0 0
आशीष मीणा 8 25.0 150 14 13.93 195 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here