WTC में शतक लगाने वाले टॉप-15 भारतीय बल्लेबाज, पडिक्कल-जुरेल का नाम जुड़ा; सरफराज भी मौजूद

0

नई दिल्ली : देवदत्त पडिक्कल ने मौजूदा श्रीलंका दौरे पर गॉल और कोलंबो, दोनों टेस्ट में शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया है। गॉल में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था, जबकि इसके बाद कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा शतक अपने नाम किया। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी कोलंबो टेस्ट में शतक लगाया, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा। इन शानदार प्रदर्शनों के साथ दोनों खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-15 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में मौजूदा कप्तान शुभमन गिल 10 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 9 शतक लगाकर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल के नाम 7 शतक दर्ज हैं। एक शतक लगाने वाले सरफराज खान भी टॉप-15 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा इस सूची में विराट कोहली से ऊपर मौजूद हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शतकवीरों में टॉप-15 भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें खेलीं स्ट्राइक रेट 100s 50s 0s 4s 6s
शुभमन गिल 42* 76 2917 269 42.27 4779 61.03 10 9 5 327 46
रोहित शर्मा 40 69 2716 212 41.15 4657 58.32 9 8 2 322 56
यशस्वी जायसवाल 30* 56 2588 214* 47.92 3896 66.42 7 13 7 326 45
केएल राहुल 35* 65 2283 137 36.82 4783 47.73 6 10 3 274 20
ऋषभ पंत 42* 74 2948 146 42.11 3959 74.46 6 18 2 320 82
रविंद्र जडेजा 50* 76 2675 175* 41.79 5217 51.27 5 18 4 254 42
विराट कोहली 46 79 2617 254* 35.36 5059 51.72 5 11 7 296 11
मयंक अग्रवाल 19 33 1293 243 39.18 2407 53.71 4 4 1 170 23
अजिंक्य रहाणे 29 49 1589 115 34.54 3369 47.16 3 9 4 189 9
देवदत्त पडिक्कल 4* 6 418 167 69.66 695 60.14 2 1 1 45 2
ध्रुव जुरेल 11* 18 632 125 42.13 1083 58.35 2 2 1 61 13
रविचंद्रन अश्विन 41 58 1142 113 20.76 2115 53.99 2 3 6 133 9
सरफराज खान 6 11 371 150 37.10 495 74.94 1 3 3 44 8
नितीश कुमार रेड्डी 10 16 396 114 26.40 691 57.30 1 0 2 40 10
हनुमा विहारी 12 21 672 111 37.33 1530 43.92 1 4 0 88 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here