नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल महज दो टेस्ट मैचों की तीन पारियां खेलकर ही 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे। इसके बाद कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में पडिक्कल ने 117 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर वह इस साल अब तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
देवदत्त पडिक्कल तीन पारियों में अब तक 328 रन बना चुके हैं और इस सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है, जिन्होंने चार पारियों में 249 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल 200 से ज्यादा रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में नाबाद शतक लगाने वाले ध्रुव जुरेल टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। जुरेल ने इस साल अब तक चार पारियों में 192 रन बनाए हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल टॉप-5 से बाहर हैं और 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। इस सूची में सिर्फ शीर्ष चार बल्लेबाज ही ऐसे हैं, जिन्होंने इस साल 200 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।
साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें खेलीं | स्ट्राइक रेट | 100s | 50s | 0s | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| देवदत्त पडिक्कल | 2* | 3 | 328 | 167 | 109.33 | 498 | 65.86 | 2 | 0 | 0 | 33 | 1 |
| ऋषभ पंत | 3* | 4 | 249 | 81 | 62.25 | 341 | 73.02 | 0 | 3 | 0 | 24 | 8 |
| केएल राहुल | 3* | 4 | 235 | 100 | 58.75 | 420 | 55.95 | 1 | 1 | 0 | 25 | 4 |
| शुभमन गिल | 3* | 4 | 200 | 126 | 50.00 | 333 | 60.06 | 1 | 1 | 0 | 24 | 1 |
| ध्रुव जुरेल | 3* | 4 | 192 | 115* | 64.00 | 280 | 68.57 | 1 | 1 | 0 | 18 | 3 |
| यशस्वी जायसवाल | 3* | 4 | 101 | 45 | 25.25 | 125 | 80.80 | 0 | 0 | 1 | 19 | 0 |
| साई सुदर्शन | 1 | 1 | 81 | 81 | 81.00 | 104 | 77.88 | 0 | 1 | 0 | 13 | 0 |
| मानव सुतार | 3* | 4 | 79 | 28 | 19.75 | 160 | 49.37 | 0 | 0 | 0 | 7 | 2 |
| रविंद्र जडेजा | 2* | 3 | 65 | 43 | 21.66 | 127 | 51.18 | 0 | 0 | 0 | 5 | 0 |
| वाशिंगटन सुंदर | 1 | 1 | 52 | 52* | – | 68 | 76.47 | 0 | 1 | 0 | 5 | 1 |


