सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन शीर्ष पर, रोहित सहवाग से पीछे

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मैदान पर नजर आएगी, जहां एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले का जलवा देखने को मिल सकता है। इस सीरीज से पहले नजर डालते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-11 बल्लेबाजों पर, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों शामिल हैं। विराट कोहली इस सूची में रिकी पोंटिंग से आगे हैं, जबकि रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग से पीछे मौजूद हैं। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महान सचिन तेंदुलकर शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर, रोहित शर्मा 11वें नंबर पर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-11 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 782 पारियों में कुल 4076 रन बनाए थे जबकि दूसरे नंबर पर 666 पारियों में 3015 चौके लगाने वाले कुमार संगकारा मौजूद हैं। विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 629 पारियों में कुल 2785 चौके लगाए हैं जबकि रिकी पोटिंग उनसे ठीक नीचे यानी चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 668 मैचों में 2781 चौके लगाए हैं। महेला जयवर्धने इस लिस्ट में 2679 चौकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ब्रायन लारा से आगे राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ ने 605 पारियों में 2604 चौके लगाए थे और वो छठे स्थान पर हैं जबकि ब्रायन लारा 521 पारियों में 2601 चौकों के साथ 7वें स्थान पर हैं। वहीं सनत जयसूर्या 2486 चौकों के साथ 8वें नंबर पर हैं जबकि जैक कैलिस ने 617 पारियों में 2455 चौके लगाए थे और वो 9वें स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 443 पारियों में 2408 चौकों के साथ 10वें स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा ने अब तक 547 पारियों में 1882 चौके लगाए हैं और वो 11वें स्थान पर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज

4076 चौके- सचिन तेंदुलकर (782 पारी)
3015 चौके- कुमार संगकारा (666 पारी)
2785 चौके- विराट कोहली (629 पारी)
2781 चौके- रिकी पोंटिंग (668 पारी)
2679 चौके- महेला जयवर्धने (725 पारी)
2604 चौके- राहुल द्रविड़ (605 पारी)
2601 चौके- ब्रायन लारा (521 पारी)
2486 चौके- सनत जयसूर्या (651 पारी)
2455 चौके- जैक कैलिस (617 पारी)
2408 चौके- वीरेंद्र सहवाग (443 पारी)
1982 चौके- रोहित शर्मा (547 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here