यूपी टी20 लीग से विदा हुए रिंकू सिंह, बल्ले से मचाया कहर; अब नए टूर्नामेंट में उतरेंगे

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग 2026 से बाहर हो गए हैं और अब दलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन की ओर से खेलते नजर आएंगे। यूपी टी20 लीग से बाहर होने के बाद रिंकू सिंह सेंट्रल जोन की टीम से जुड़ गए हैं, जिसे 30 अगस्त से ईस्ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इस मैच में सेंट्रल जोन की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, जबकि रिंकू सिंह टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यूपी टी20 लीग से बाहर हुए रिंकू सिंह

रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग 2026 में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने इस टीम की कप्तानी पहले 7 मैचों में किया था और सभी मैचों में टीम को जीत मिली थी। बतौर कप्तान रिंकू सिंह का प्रदर्शन इन मैचों में शानदार रहा था और उनकी टीम ने लगातार 7 मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए थे और टीम को अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया था। वैसे रिंकू सिंह इस लीग में बतौर कप्तान को काफी सफल रहे, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था।

रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग 2026 से बाहर होने से पहले इस टीम के लिए खेले 7 मैचों में एक अर्धशतक लगाया था और उनका बेस्ट प्रदर्शन यानी उनका बेस्ट स्कोर 55 रन का रहा था। उन्होंने इन 7 मैचों में कुल 77 गेंदों का सामना किया और इन पर 169 रन बनाए। इस दौरान रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट 219.48 का था और उनके बल्ले से 15 चौके और 10 छक्के निकले। इन 7 मैचों में रिंकू दो बार नाबाद रहे जबकि उनका औसत 42.25 का था।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप कप्तान), आयुष पांडे, सारांश जैन, आर्यन पांडे, अरशद खान, कुणाल चंदेला, अमन मोखाड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, नचिकेत भूटे, जीशान अंसारी, यश ठाकुर, कुणाल सिंह राठौड़, आर्यन जुयाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here