नई दिल्ली : भारत के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए 2026 का साल शानदार रहा है। उन्होंने सिर्फ टी20 ही नहीं, बल्कि वनडे और रेड बॉल क्रिकेट में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। यही वजह है कि इस साल अब तक सभी प्रारूपों और खेले गए मुकाबलों को मिलाकर वैभव दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके कुल छक्कों में 72 सिक्स अकेले आईपीएल 2026 में आए, जहां उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खासा प्रभाव छोड़ा।
एक खास बात यह भी है कि उनके नाम अब तक 2026 में सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल 161 छक्के दर्ज हैं। वहीं दूसरे स्थान पर काबिज साउथ अफ्रीका के रियान रिकल्टन के नाम 99, तीसरे पर मौजूद फिन एलन के नाम भी 99 और चौथे पर मौजूद मिचेल मार्श के नाम 95 छक्के दर्ज हैं। भारतीय बल्लेबाज इशान किशन लिस्ट में 89 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। यानी यह साफ है कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज वैभव के आसपास भी नहीं है।
वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में अब तक इंडिया अंडर-19, इंडिया ए, भारतीय टीम, राजस्थान रॉयल्स और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 41 मैचों की 41 पारियों में 2022 रन बनाए हैं। उनके नाम इस दौरान तीन शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। वैभव ने इस साल अब तक कुल 179 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। फिलहाल वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा हैं और सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल रहे।
साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें खेलीं | स्ट्राइक रेट | 100s | 50s | 0s | 4s | 6s |
| वैभव सूर्यवंशी | 41* | 41 | 2022 | 175 | 49.31 | 1044 | 193.67 | 3 | 14 | 1 | 179 | 161 |
| रियान रिकल्टन | 43 | 43 | 1434 | 123* | 39.83 | 838 | 171.12 | 2 | 7 | 2 | 113 | 99 |
| फिन एलन | 50 | 48 | 1451 | 101 | 32.97 | 782 | 185.54 | 3 | 6 | 3 | 127 | 99 |
| मिचेल मार्श | 38 | 37 | 1544 | 111 | 42.88 | 968 | 159.50 | 2 | 11 | 0 | 146 | 95 |
| इशान किशन | 48* | 46 | 1675 | 125 | 36.41 | 967 | 173.21 | 2 | 13 | 4 | 170 | 89 |
| रहमनुल्लाह गुरबाज | 35 | 35 | 1378 | 107* | 40.52 | 903 | 152.60 | 3 | 8 | 3 | 124 | 87 |
| निकोलस पून | 45 | 45 | 1137 | 106 | 28.42 | 773 | 147.08 | 1 | 7 | 2 | 78 | 86 |
| टिम सीफर्ट | 46 | 45 | 1527 | 105* | 37.24 | 956 | 159.72 | 2 | 14 | 4 | 139 | 82 |
| करनबीर सिंह | 29 | 29 | 1004 | 164 | 38.61 | 582 | 172.50 | 2 | 4 | 2 | 86 | 81 |
| जोस बटलर | 56 | 52 | 1466 | 131 | 34.09 | 952 | 153.99 | 1 | 9 | 2 | 132 | 78 |


