UP T20 League में लखनऊ का जलवा, छठी जीत के साथ लीग चरण खत्म; टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 28वें मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को हराकर लीग चरण का शानदार अंत किया। लखनऊ ने नियमित कप्तान भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी में यह मुकाबला अपने नाम किया। उनकी जगह विप्रज निगम ने टीम की कप्तानी संभाली। इस जीत के साथ लखनऊ फाल्कन्स के खाते में छह जीत हो गईं और टीम 13 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग चरण का सफर खत्म करने में सफल रही।

प्लेऑफ में लखनऊ की टीम पहले ही पहुंच चुकी है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ फाल्कन्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। यशु प्रधान ने 40 और हिमांशु सिंह ने 43 रन की पारियां खेली थीं। अंत में प्रियम गर्ग 21 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद कानपुर की पारी शुरू हुई और शुरुआत अच्छी नहीं थी। छठे ओवर में ही टीम ने 37 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

बारिश के कारण खेल रुकने तक कानपुर सुपरस्टार्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 68 रन बनाए थे। इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। उस समय डकवर्थ-लुईस-सtern (डीएलएस) सिस्टम के तहत पार स्कोर 81 रन था और कानपुर की टीम उससे 13 रन पीछे थी। इसी वजह से कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब लखनऊ फाल्कन्स की टीम प्लेऑफ में मेरठ के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में उतरेगी, जहां नियमित कप्तान भुवनेश्वर कुमार की भी वापसी की उम्मीद है।

यूपी टी20 लीग 2026 के 28 मैचों के बाद अंकतालिका
रैंक टीम मैच खेले जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक
1 मेरठ मैवेरिक्स (Q) 9 7 1 1 +1.376 15
2 लखनऊ फाल्कन्स (Q) 10 6 3 1 +0.626 13
3 नोएडा किंग्स (Q) 10 5 5 0 -0.276 10
4 काशी रुद्रास 9 4 5 0 -0.182 8
5 गोरखपुर लायंस 9 3 6 0 -0.318 6
6 कानपुर सुपरस्टार्स 9 2 7 0 -0.865 4
यूपी टी20 लीग 2026 के 28 मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें खेलीं स्ट्राइक रेट 100 50 6s 4s
समीर रिजवी 9 9 2 310 91 44.29 205 151.22 3 13 28
स्वास्तिक चिकारा 9 9 3 301 97 50.17 174 172.99 2 18 31
करन शर्मा 9 9 1 298 102 37.25 203 146.80 1 1 22 18
आदर्श सिंह 9 9 1 286 101 35.75 207 138.16 1 1 20 12
अजीत वर्मा 10 9 2 262 75 37.43 211 124.17 3 8 27
यूपी टी20 लीग 2026 के 28 मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच पारी ओवर रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट मेडन
अभिनंदन सिंह 9 9 30.5 237 19 4/30 12.47 7.69 9.74 2
जीशान अंसारी 7 7 21 164 17 4/10 9.65 7.81 7.41 1
शिवा सिंह 10 10 30 201 14 5/6 14.36 6.70 12.86 1 1
अजय कुमार 9 9 24.4 255 14 4/27 18.21 10.34 10.57 1
नमन तिवारी 9 8 23 210 13 6/13 16.15 9.13 10.62 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here