अभिषेक शर्मा का चौके-छक्कों से तूफान, 227 के स्ट्राइक रेट से बरसे रन; नमन धीर का शतक

0

नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में तूफानी पारी खेली, हालांकि शतक पूरा करने से चूक गए। जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में अभिषेक ने अमृतसर सूरमाज के लिए 227 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ रन बनाए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अमृतसर सूरमाज ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में नमन धीर के शानदार शतक का भी अहम योगदान रहा। अभिषेक शर्मा ने जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 5वें मैच में अमृतसर सूरमाज के लिए 227 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से पारी खेली। इसके कारण उनकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 264 रन ठोक दिए। अमृतसर सूरमाज के इस स्कोर तक पहुंचने में नमन धीर के शतक ने भी अहम भूमिका निभाई।

227.78 का स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने बरसाए 82 रन

अमृतसर सूरमाज के लिए अभिषेक शर्मा ने 36 गेंद पर 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 227.78 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए। वह लगातार दूसरी पारी में शतक से चूक गए। इससे पहले मोहली किंग्स के खिलाफ 26 गेंद पर 296.15 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए।

208 का स्ट्राइक रेट, नमन धीर ने जड़ा 117 रन का शतक

नमन धीर ने 56 गेंद पर 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 208 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। जश्नप्रीत सिंह ने 12 गेंद पर 275 के स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए। अभय चौधरी ने 4 गेंद पर 10 और रेवन प्रीत सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जालंधर वॉरियर्स के लिए गुरविंदर सिंह भुल्लर ने 2 विकेट झटके। सुखदीप बाजवा, इमनजोत सिंह चहल और अभिनव शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here