नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में मंगलवार, 1 सितंबर को जालंधर वॉरियर्स ने अमृतसर सूरमाज को आठ विकेट से हरा दिया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में नमन धीर और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शतक जड़े, जबकि अभिषेक शर्मा और अनमोल मल्होत्रा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अमृतसर सूरमाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद अभिषेक शर्मा की अगुआई वाली टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
जवाब में जालंधर वॉरियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद फजलिका फाल्कंस शीर्ष पर है। 6 में से 5 टीमों का खाता खुल गया है। अमृतसर सूर्माज का खाता नहीं खुल सका है। लुधियाना लायंस, भटिंडा रॉयल्स, जलंधर वॉरियर्स और मोहाली किंग्स के 2-2 अंक हैं। फजलिका फाल्कंस और लुधियाना लायंस अभी तक अजेय हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2 पारियों में 201 रन बनाए हैं। नमन धीर ने 2 पारियों में 164 और अभिषेक शर्मा ने 2 पारियों में 159 रन बनाए हैं। अनमोलप्रीत सिंह 2 पारियों में 141 रन बनाए हैं। विहान मल्होत्रा ने 1 पारी में 103 रन बनाए हैं।
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के टॉप-5 गेंदबाज
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो सुमित शर्मा 5 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। गौरव चौधरी ने 5 विकेट लिए हैं। अर्जुन राजपूत ने 1 मैच में 4 विकेट लिए हैं। साहिल भास्कर ने 1 मैच में 3 विकेट लिए हैं। तेजप्रीत सिंह ने 2 मैच में 3 विकेट लिए।



शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के टॉप-5 गेंदबाज