दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में पहुंचे, शाहबाज दूसरे नंबर पर; देखें टॉप-10 बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की अगुआई वाली सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ईस्ट जोन की इस जीत में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का भी अहम योगदान रहा। वैभव ने पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन बनाए। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 132 रन जोड़ते हुए दलीप ट्रॉफी 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-3 में जगह बना ली।

वैभव तीसरे नंबर पर, शाहबाज दूसरे पायदान पर

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में अब तक खेले 2 मैचों में 140 रन बनाए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में सुदीप कुमार घरामी पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 2 मैचों में एक शतक की मदद से 185 रन बनाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर शाहबाज अहमद मौजूद हैं जिनके बल्ले से एक मैच में 167 रन निकले हैं और उन्होंने एक शतक भी लगाया है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आयुष बदोनी हैं जिन्होंने 2 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 134 रन बनाए हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में आयुष दोसेजा पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने दो मैचों में 130 रन बनाए हैं। वहीं, मुशीर खान एक मैच में 127 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं। सूची में तिलक वर्मा आठवें नंबर पर हैं, जिन्होंने एक मैच में 114 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज दो मैचों में 113 रन के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन दो मैचों में 108 रन बनाकर 10वें पायदान पर हैं। हालांकि, दूसरे सेमीफाइनल के बाद इस सूची में बदलाव संभव है।

दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
सुदीप कुमार घरामी 2026-2026 2 3 0 185 146 61.66 249 74.29 1 0 0 31 1
शाहबाज अहमद 2026-2026 1 1 0 167 167 167 244 68.44 1 0 0 17 4
वैभभ सूर्यवंशी 2026-2026 2 3 0 140 92 46.66 130 107.69 0 1 0 12 9
आयुष बदोनी 2026-2026 2* 4 0 134 51 33.5 162 82.71 0 2 0 16 2
आयुष दोसेजा 2026-2026 2* 4 0 130 52 32.5 234 55.55 0 1 0 15 0
मुशीर खान 2026-2026 1 2 0 127 96 63.5 252 50.39 0 1 0 10 2
कामरान इकबाल 2026-2026 2* 4 0 122 76 30.5 270 45.18 0 1 0 16 1
तिलक वर्मा 2026-2026 1* 1 1 116 116* 250 46.4 1 0 0 9 0
अंशुल कंबोज 2026-2026 2* 4 1 113 60 37.66 114 99.12 0 1 0 8 10

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here