T20 में सबसे ज्यादा शतकों वाले टॉप-3 विकेटकीपर, डिकॉक आगे और संजू सैमसन नंबर-2

0

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में बारबाडोस ट्राइडेंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। यह उनके टी20 करियर का 10वां शतक था और कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में इस सीजन का पहला शतक भी रहा। 10 शतकों के साथ डिकॉक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। अब नजर डालते हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 विकेटकीपर बल्लेबाजों पर।

शतकों की रेस में डिकॉक नंबर-1, संजू सैमसन नंबर-2 पर

क्विंटन डिकॉक ने टी20 प्रारूप में अब तक खेले 412 मैचों में कुल 10 शतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन रहा है। वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। वैसे तो संजू सैमसन ने टी20 प्रारूप में कुल 8 शतक लगाए हैं, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने अब तक 6 शतक लगाने में सफलता हासिल की है। संजू ने टी20 में कई मैच विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर भी खेले हैं और शतक भी लगाए हैं। संजू ने 244 मैचों में 6 शतक लगाए हैं।

टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इशान किशन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 166 मैचों में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए पांच शतक लगाए हैं। उनके साथ कामरान अकमल और टिम साइफर्ट भी संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। कामरान अकमल ने विकेटकीपर के तौर पर 282 मैचों में पांच शतक लगाए, जबकि टिम साइफर्ट अब तक 283 मैचों में पांच शतक जड़ चुके हैं। इशान किशन का टी20 में विकेटकीपर के तौर पर सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन है।

टी20 प्रारूप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत 100 50 0
क्विंटन डिकॉक 2011-2026 412 401 30 11858 140* 31.96 10 77 31
संजू सैमसन 2011-2026 244 228 28 6514 119 32.57 6 42 14
इशान किशन 2014-2026 166 161 8 4869 113* 31.82 5 30 15
कामरान अकमल 2005-2022 282 265 18 6454 150* 26.12 5 43 26
टिम साइफर्ट 2014-2026 283 259 30 6457 125* 28.19 5 31 17

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here