साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराया, तिलक चमके और वैभव पिछड़े; दलीप ट्रॉफी के टॉप-5 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 116 रन का शतक जड़ा और इसके बाद दूसरी पारी में नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। नॉर्थ जोन के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने तीन विकेट गंवाकर 182 रन बनाते हुए हासिल कर लिया और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। अब फाइनल में साउथ जोन का सामना इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन से होगा।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में ये टीम सिर्फ 195 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में 312 रन बनाए और 117 रन की लीड ली। इसके बाद दूसरी पारी में नॉर्थ जोन ने 197 रन बनाए और 180 रन की बढ़त हासिल करते हुए साउथ जोन को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया था। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वो प्लेयर ऑफ द मैच बने।

तिलक वर्मा ने नॉर्थ जोन के खिलाफ हुए मैच में 167 रन बनाए और उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। वैभव अब तीसरे नंबर से चौथे नंबर पर खिसक गए जबकि पहले स्थान पर सुदीप कुमार घरामी बने हुए हैं तो वहीं शाहबाज अहमद दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर आयुष बदोनी 2 मैचों में 134 रन बनाकर मौजूद हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आबिद मुश्ताक 12 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं। वहीं, अभिजीत सरकार ने भी दो मुकाबलों में 10 विकेट चटकाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। मुकेश कुमार दो मैचों में नौ विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। उनके बाद तनुष कोटियान चौथे और हर्ष दुबे पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
सुदीप घरामी 2026-2026 2 3 0 185 146 61.66 249 74.29 1 0 0 31 1
शाहबाज अहमद 2026-2026 1 1 0 167 167 167 244 68.44 1 0 0 17 4
तिलक वर्मा 2026-2026 1 2 2 167 116* 329 50.75 1 1 0 17 0
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 2 3 0 140 92 46.66 130 107.69 0 1 0 12 9
आयुष बदोनी 2026-2026 2 4 0 134 51 33.5 162 82.71 0 2 0 16 2
प्लेयर साल मैच पारी गेंद ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट गेंदबाजी औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
आबिद मुश्ताक 2026-2026 2 4 469 78.1 18 195 12 5/39 16.25 2.49 39.08 1 1
अभिजीत सरकार 2026-2026 2 4 246 41 12 98 10 5/20 9.8 2.39 24.6 0 1
मुकेश कुमार 2026-2026 2 4 240 40 10 117 9 4/44 13 2.92 26.66 1 0
तनुष कोटियान 2026-2026 1 2 209 34.5 5 118 8 4/46 14.75 3.38 26.12 2 0
हर्ष दुबे 2026-2026 1 2 180 30 2 119 8 4/53 14.87 3.96 22.5 2 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here