नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शुक्रवार, 4 सितंबर को दो मुकाबले खेले गए। बारिश से प्रभावित पहले मैच में बठिंडा रॉयल्स ने अमृतसर सूरमाज को 8 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जलंधर वॉरियर्स ने लुधियाना लायंस को 7 विकेट से शिकस्त दी। अंकतालिका की बात करें तो जलंधर वॉरियर्स चार मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। उसके खाते में कुल 6 अंक हैं। लुधियाना लायंस दूसरे नंबर पर है। उसके 3 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं। बठिंडा रॉयल्स तीसरे नंबर पर है। उसके 4 मैच में 4 और मेहाली किंग्स के भी 4 अंक हैं। वह चौथे नंबर पर है। फजलिका फाल्कंस के 3 मैच में 2 और अमृतसर सूर्माज के 4 मैच में 2 अंक है। दोनों टीमें 2-2 मैच हारी हैं।
शेर-ए-पंजाब टी20 2026: इन टॉप-5 बल्लेबाजों का रहा जलवा
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह 4 पारियों में 401 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। नमन धीप 4 पारियों में 253 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। अनमोलप्रीत सिंह 4 पारियों में 242 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। विहान मल्होत्रा ने 3 पारियों में 183 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 3 पारियों में 180 रन बनाए हैं।
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप-5 गेंदबाज
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो सुमित शर्मा 4 मैच में 7 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। तेजप्रीत सिंह ने भी 4 मैच में 7 विकेट लिए हैं। गौरव चौधरी ने 4 मैच में 6 विकेट लिए हैं। साहिल भास्कर ने 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। अश्वनी कुमार ने 4 मैच में 5 विकेट लिए हैं।


