रिंकू और भुवनेश्वर होंगे आमने-सामने, प्रशांत वीर की टीम फाइनल की रेस से बाहर

0

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में शुक्रवार, 4 सितंबर को रिंकू सिंह की अगुआई वाली मेरठ मावेरिक्स ने प्रशांत वीर की कप्तानी वाली नोएडा सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स का सामना भुवनेश्वर कुमार की अगुआई वाली लखनऊ फालकन्स से होगा। ऐसे में फाइनल में रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

मेरठ की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। वह 2024 में कानपुर सुपरस्टार्स को हराकर खिताब जीता। 2025 में उसे फाइनल में काशी रूद्राक्ष से हार का सामना करना पड़ा था। एलिमिनेटर मुकाबले की बात करें तो मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नोयडा सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। मेरठ मेवरिक्स ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बना लिए।

नोएडा सुपर किंग्स ने बनाए इतने रन

नोयडा सुपर किंग्स के लिए शौर्य सिंह ने 33 गेंद पर 47 और माधव कौशिक ने 29 गेंद पर 36 रन बनाए। इन दोनों कप्तान प्रशांत वीर 18 ही दहाई आंकड़ा का पार कर पाए। मेरठ के लिए यश गर्ग और जीशान अंसारी ने 3-3 विकेट लिए हैं।

मेरठ मेवरिक्स की पारी में बरसे रन

मेरठ मेवरिक्स के लिए यश गर्ग ने 44 गेंद पर 56 और रिंकू सिंह ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। इशू शर्मा ने 14, ऋतुराज शर्मा ने 10 रन बनाए। नोयडा सुपर किंग्स के लिए प्रशांत वीर ने 2 विकेट लिए हैं। शिवा सिंह और कार्तिक सिद्ध ने 1 विकेट लिए।

फाइनल में बदला चुकाने उतरेगी मेरठ मेवरिक्स

मेरठ मावेरिक्स के सफर की बात करें तो टीम ने लीग चरण का अंत शीर्ष स्थान पर रहते हुए किया था। उसने 10 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद क्वालिफायर-1 में लखनऊ फालकन्स ने मेरठ मावेरिक्स को 100 रन के अंदर समेटते हुए 47 रन से जीत हासिल की थी। अब फाइनल में मेरठ के पास लखनऊ के खिलाफ पिछली हार का हिसाब बराबर करने का शानदार मौका होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here