लियोनेल मेसी के बेटे माटेओ ने रचा इतिहास, इंटर मियामी एकेडमी को बनाया चैंपियन

0

नई दिल्ली : सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बाद अब फुटबॉल मैदान पर एक और मेसी का जलवा देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना के पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान लियोनेल मेसी के मंझले बेटे माटेओ ने अपने खेल से संकेत दे दिया है कि वह भी पिता के नक्शेकदम पर आगे बढ़ रहे हैं। माटेओ की कप्तानी में इंटर मियामी एकेडमी की टीम ने कोपा नेपल्स कप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की झलक दिखा दी है।

माटेओ का विजेता ट्रॉफी के साथ जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंटर मियामी ने पुष्टि की है कि उसकी अंडर-8 से अंडर-12 आयु वर्ग की टीमें 5-6 सितंबर को फ्लोरिडा के नेपल्स में पैराडाइज कोस्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोपा नेपल्स 2026 में खेल रहीं थीं।

लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं, जिनमें 13 साल के थियागो सबसे बड़े हैं और वह भी अपने पिता की तरह फुटबॉलर हैं। माटेओ दूसरे नंबर के बेटे हैं, जो 11 सितंबर को 11 साल के हो जाएंगे। सबसे छोटे सिरो 8 साल के हैं और वह भी भाइयों की तरह फुटबॉल खेलते हैं। माटेओ करीब 45 हफ्ते पहले तब भी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने इंटर मियामी एकेडमी और लियोनल मेसी ने इंटर मियामी क्लब के लिए एक ही दिन अलग-अलग मैचों में 3-3 गोल करते हुए हैट्रिक बनाई थी।

यमाल के धमाल से जीता बार्सिलोना वैलेंसिया। ला लीगा में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना का अजेय दौर जारी है। बार्सिलोना ने वैलेंसिया को 5-0 से हराकर लगातार चौथा मैच जीता। मैच में जीत के हीरो 19 साल के लमिन यमाल ने दो गोल दागे, फर्मिन लोपेज ने 1 गोल और एक असिस्ट किया। 1-1 गोल राफिन्हा और पेड्री ने किए। बार्सिलोना ने 4 मैच में 17 गोल चुका है। एजेंसी

पेरिस। चैंपियंस लीग के लगातार दो बार के विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की फ्रेंच लीग-1 में शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम 18 टीमों की अंकतालिका में 17वें स्थान से सिर्फ एक अंक ऊपर है और फिलहाल रेलीगेशन जोन के ठीक बाहर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएसजी को पिछले चार मुकाबलों में जीत नसीब नहीं हुई है। इस दौरान टीम ने दो मैच गंवाए और दो मुकाबले ड्रॉ खेले, जबकि उसके खिलाफ कुल सात गोल हुए। लगातार खराब नतीजों ने लीग में पीएसजी की स्थिति को चिंताजनक बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here