एशिया कप 2026 की फाइनल अंकतालिका जारी, भारत और श्रीलंका ने मारी बाजी

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 के सभी लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल में चार टीमों ने जगह बना ली है। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से अंकतालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमों ने अगले दौर यानी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, थाईलैंड, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया की टीमें लीग चरण के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

इस सीजन में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग की टीमें थी जिसमें से भारत ने 3 लीग मैचों में तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने 3 में से 2 मैच जीते और ये टीम 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे नंबर पर थाईलैंड की टीम रही जिसने 3 में से एक मैच जीता और उसके 2 अंक रहे जबकि हांगकांग ने अपने तीनों मैच गंवाए और इस टीम का अंकतालिका में खाता भी नहीं खुल पाया।

महिला एशिया कप 2026 में ग्रुप बी में 4 टीमों को रखा गया था जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया टीम शामिल थी। इस ग्रुप में श्रीलंका की टीम पहले स्थान पर रही जिसने 3 में से तीनों मैच जीते और इस टीम के कुल 6 अंक रहे। वहीं बांग्लादेश की टीम ने 3 में से 2 मैच जीते और इस टीम ने 4 अंक प्राप्त किए जबकि यूएई ने 3 में से एक मैच जीता और इस टीम के 2 अंक रहे और ये टीम तीसरे स्थान पर रही जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली इंडोनेशिया की टीम को एक भी लीग मैच में जीत नहीं मिली।

महिला एशिया कप 2026 की फाइनल अंकतालिका
ग्रुप ए
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 3 3 0 6 5.471
पाकिस्तान 3 2 1 4 0.927
थाईलैंड 3 1 2 2 -2.05
हांगकांग 3 0 3 0 -3.583
ग्रुप बी
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
श्रीलंका 3 3 0 6 2.73
बांग्लादेश 3 2 1 4 1.688
यूएई 3 1 2 2 -1.158
इंडोनेशिया 3 0 3 0 -3.169

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here