अनमोल एक्का के छह गोल से भारत का जलवा, ताइपे को 15-0 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप 2026 के पूल ए के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ मौजूदा चैंपियन भारत ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया ने पूरे मुकाबले में आक्रामक हॉकी खेली और चीनी ताइपे के खिलाफ लगातार गोल दागते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

पांच बार की चैंपियन टीम तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक लेकर पूल A में टॉप पर रही। साउथ कोरिया ने जापान को 3-2 से हराकर नौ अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। जापान, इंडोनेशिया और ताइपे खिताब की दौड़ से बाहर हो गए और अब क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगे।

ताइपे के खिलाफ मैच की बात करें तो भारत की ओर से सात खिलाड़ियों ने गोल किये। सबसे ज्यादा गोल कप्तान अनमोल एक्का ने किये। अनमोल एक्का ने छह गोल दागे। जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में अब अनमोल एक्का के गोलों की कुल संख्या 14 हो गई है।

चीन के मोकी में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम हाफ टाइम तक 6-0 से आगे थी। ये सभी छह गोल दूसरे क्वार्टर में आये। पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। मैच की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई, क्योंकि ताइपे ने पहले क्वार्टर में भारत को रोके रखा। बॉल पर कब्जा रखने और मौके बनाने के बावजूद गत चैंपियन ताइपे की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे।

कोच फ्रेडरिक सोयेज़ ने दो मिनट के क्वार्टर ब्रेक का सही इस्तेमाल किया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों से और ज्यादा तेजी से खेलने को कहा। उनकी बातों का असर हुआ और भारत नए जोश के साथ मैदान पर लौटा और मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे क्वार्टर के 17वें, 18वें, 22वें, 25वें, 28वें और 29वें मिनट में गोल किये।

आर्यन जेस ने 17वें मिनट में भारत का खाता खोला। एक मिनट बाद प्रभदीप सिंह ने बढ़त दोगुनी की। इसके बाद गुरसेवक सिंह ने 22वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। गोलों की झड़ी लग गई थी और कप्तान भी इसमें शामिल हो गए। डिफेंडर अनमोल एक्का ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना पहला गोल किया। अर्जुन संतोष हरगुडे ने 28वें मिनट में एक और गोल किया। अगले ही मिनट अनमोल ने सेट-पीस से फिर गोल किया।

हाफ टाइम ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू होने पर ताइपे को ज्यादा राहत नहीं मिली। भारत ने लगातार दबाव बनाए रखा और बार-बार ताइपे के सर्कल में घुसपैठ की। इससे उन्हें तीसरे क्वार्टर के शुरुआती तीन मिनट में ही दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। अनमोल ने दोनों मौकों का पूरा फायदा उठाया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 10-0 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने 32वें, 33वें, 35वें और 45वें मिनट में गोल किये।

अनमोल एक्का ने अपनी हैट्रिक पूरी करने के बाद एक और गोल कर चौका पूरा किया। अजीत यादव ने भी 35वें मिनट में गोल किया। उन्होंने भारत के एक शानदार हमले को बेहतरीन फिनिश के साथ गोल में बदला। भारत की पकड़ मजबूत थी। अनमोल का गोल करने का सिलसिला जारी रहा। अनमोल ने 45वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच में अपना पांचवां गोल किया।

डिफेंडिंग चैंपियन ने आखिरी 15 मिनट में भी कोई ढील नहीं बरती और चौथे क्वार्टर में पांच गोल दागे। भारतीय खिलाड़ियों ने चौथे क्वार्टर में 48वें, 51वें, 52वें गोल किये। इसके अलावा 53वें मिनट में दो गोडिफेंडिंग चैंपियन भारत ने मुकाबले के आखिरी 15 मिनट में भी आक्रामक रुख बनाए रखा और चौथे क्वार्टर में पांच गोल दागे। हरपाल सिंह ने 48वें मिनट में फील्ड गोल कर शुरुआत की। इसके बाद कप्तान अनमोल एक्का ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। यह मैच में उनका छठा गोल था, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बराबर रहा। हरपाल ने इसके बाद अपना दूसरा गोल किया, जबकि आर्यन जेस ने 53वें मिनट में दो गोल दागकर भारत की बढ़त और मजबूत कर दी। आर्यन जेस कुल तीन गोल के साथ भारत के दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।

हरपाल ने दो गोल किए। इनके अलावा प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्जुन संतोष हरगुडे और अजीत यादव ने एक-एक गोल किया।ल दागे। हरपाल ने 48वें मिनट में फील्ड गोल किया। इसके बाद अनमोल ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला। मैच में यह उनका छठा गोल था। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। इसके बाद हरपाल ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि आर्यन जेस ने दो गोल कर स्कोरलाइन को और आगे बढ़ाया। आर्यन जेस भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। आर्यन जेस ने तीन गोल किये। हरपाल दो गोल दागने में सफल रहे। इसके अलावा प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्जुन संतोष हरगुडे और अजीत यादव ने एक-एक गोल किये।

किस खिलाड़ी ने कब और कितने गोल किये
  • आर्यन जेस ने 17वें मिनट, 52वें मिनट और 53वें मिनट में गोल किये।
  • प्रभदीप सिंह ने 18वें मिनट में गोल किया।
  • गुरसेवक सिंह ने 22वें मिनट में गोल किया।
  • अनमोल एक्का ने 25वें, 29वें, 32वें, 33वें, 45वें और 51वें मिनट में गोल दागे।
  • अर्जुन संतोष हरगुडे 28वें मिनट में गोल किया।
  • अजीत यादव ने 35वें मिनट में गोल किया।
  • हरपाल ने 48वें और 53वें मिनट में गोल किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here