भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 से शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। इस सीरीज की मेजबानी भारत नहीं, बल्कि अफगानिस्तान करेगा, हालांकि सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत में आमतौर पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होते हैं और इस सीरीज के मैच भी इसी समय से खेले जाएंगे। अब नजर इस बात पर है कि भारत में इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। आइए जानते हैं सीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी।

  • भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कब से होगी?
    भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी।
  • भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज कहां खेली जाएगी?
    भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच कितने बजे शुरू होंगे?
    भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाली सभी मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरू होंगे और टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
  • भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
    भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Soni Liv App, FanCode Website और App पर की जाएगी।
  • भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा?
    भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
  • भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल
    पहला T20I मैच: रविवार, 13 सितंबर 2026, शाम 7.30 बजे
    दूसरा T20I मैच: मंगलवार, 15 सितंबर 2026, शाम 7.30 बजे
    तीसरा T20I मैच: गुरुवार, 17 सितंबर 2026, शाम 7.30 बजे

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here