2026 दलीप ट्रॉफी में सबसे तेज रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज, वैभव नंबर-1; रिंकू बाहर

0

नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 का समापन हो चुका है और इशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस सीजन में इशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में युवा वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी और वह सबसे तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर रहे। खास बात यह रही कि अंशुल कंबोज का स्ट्राइक रेट ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाजों से भी बेहतर रहा। इस आंकड़े से दलीप ट्रॉफी 2026 में बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी रहे नंबर-1, रिंकू सिंह टॉप-10 से बाहर

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव ने सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वैभव के बल्ले से 192 रन निकले जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 104.92 का रहा जबकि अंशुल कंबोज दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने 100.00 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। तीसरे नंब पर आयुष बदोनी रहे जिन्होंने 82.72 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए जबकि चौथे स्थान पर मौजूद ऋतुराज गायकवाड़ ने 80.68 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए।

इस लिस्ट में इशान किशन 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 80.35 की स्ट्राइक रेट से 409 रन बनाए जबकि छठे स्थान पर अब्दुल समद रहे जिन्होंने 79.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 66 रन बनाए। रिंकू सिंह टॉप-10 की लिस्ट से बाहर रहे और उन्होंने 66.67 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए और 11वां स्थान हासिल किया। शाहबाज अहमद 8वें स्थान पर रहे जिन्होंने 68.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 167 रन बनाए।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी 3 5 192 38.4 104.92
अंशुल कंबोज 2 4 120 30 100
आयुष बदोनी 2 4 134 33.5 82.72
ऋतुराज गायकवाड़ 1 2 71 35.5 80.68
इशान किशन 3 5 409 102.25 80.35
अब्दुल समद 2 4 66 16.5 79.52
कुमार कुशाग्र 3 5 224 44.8 71.57
शाहबाज अहमद 1 1 167 167 68.44
सुदीप कुमार घरामी 3 5 193 38.6 68.2
शिखर मोहन 1 2 137 68.5 66.83
रिंकू सिंह 1 2 80 40 66.67

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here