2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय की रन रेस में शैफाली सबसे आगे, स्मृति मंधाना पीछे

0

नई दिल्ली : शैफाली वर्मा ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शैफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराते हुए एशिया कप में 9वीं बार फाइनल में पहुंचने का गौरव हासिल किया। शैफाली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया और साल 2026 में महिला टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनीं।

2026 की रन रेस में शैफाली वर्मा ने मंधाना को छोड़ा पीछे

शैफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 40 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके भी लगाए। अपनी इस पारी के दम पर शैफाली वर्मा ने साल 2026 में टी20आई में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया। शैफाली वर्मा ने अब तक इस साल खेले 20 टी20 मैचों में 607 रन बनाए हैं और पहले नंबर पर आ गईं। वहीं स्मृति मंधाना ने अब तक खेले 18 मैचों में 590 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना अब लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गईं।

साल 2026 में टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं जिन्होंने इस साल अब तक खेले 19 मैचों में 489 रन बनाए हैं जबकि चौथे स्थान पर जेमिमा रोड्रिग्स हैं जिन्होंने 16 मैचों में 345 रन बनाए हैं। ऋचा घोष ने इस साल यानी साल 2026 में खेले 20 मैचों में 252 रन बनाए हैं। इस साल टी20आई में भारत की तरफ से एकमात्र शतक लगाने वाली बैटर वैसे स्मृति मंधाना ही हैं जिन्होंने 124 रन की पारी खेली थी।

महिला टी20आई में 2026 की टॉप-5 भारतीय रन स्कोरर

शैफाली वर्मा- 607 रन
स्मृति मंधाना- 590 रन
हरमनप्रीत कौर- 489 रन
जेमिमा रोड्रिग्स- 345 रन
ऋचा घोष- 252 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here