नई दिल्ली : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अब्दुल्ला शफीक का कैच पकड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। ओली रॉबिन्सन की गेंद पर रूट ने शफीक का कैच लपका, जो इस पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस कैच के साथ ही रूट ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया।
जो रूट ने स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे
जो रूट से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज था। स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 125 मैचों में 219 कैच पकड़े थे। अब जो रूट ने 169वें टेस्ट मैच में अपना 220वां कैच लपकते हुए स्मिथ को पीछे छोड़ दिया और इस सूची में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डरों की सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं। द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में कुल 210 कैच पकड़े थे।
टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-10 फील्डर्स में चौथे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 149 मैचों में 205 कैच लिए थे जबकि 5वें स्थान पर जैक कैलिस हैं जिन्होंने 166 मैचों में 200 कैच लिए थे। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने 117 मैचों में 169 कैच लिए थे तो वहीं रिकी पोंटिंग छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 168 मैचों में 196 कैच लिए थे। एलिएस्ट कुक इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं जिन्होंने 161 मैचों में 175 कैच लिए थे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं)
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-10 फील्डर्स
| प्लेयर | साल | मैच | पारी | कैच | Max | Ct/Inn |
| जो रूट | 2012-2026 | 169 | 323 | 220 | 4 | 0.681 |
| स्टीव स्मिथ | 2010-2026 | 125 | 239 | 219 | 5 | 0.916 |
| राहुल द्रविड़ | 1996-2012 | 164 | 301 | 210 | 3 | 0.697 |
| महेला जयवर्धने | 1997-2014 | 149 | 270 | 205 | 4 | 0.759 |
| जैक कैलिस | 1995-2013 | 166 | 315 | 200 | 4 | 0.634 |
| रिकी पोंटिंग | 1995-2012 | 168 | 328 | 196 | 3 | 0.597 |
| मार्क वॉ | 1991-2002 | 128 | 245 | 181 | 4 | 0.738 |
| एलिएस्टर कुक | 2006-2018 | 161 | 300 | 175 | 3 | 0.583 |
| स्टीफन फ्लेमिंग | 1994-2008 | 111 | 199 | 171 | 5 | 0.859 |
| ग्रीम स्मिथ | 2002-2014 | 117 | 225 | 169 | 5 | 0.751 |


