भारत-श्रीलंका के बीच 7वीं बार एशिया कप फाइनल, जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। महिला एशिया कप के इतिहास में यह सातवां मौका होगा, जब दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच छह बार फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

खिताब के लिए 7वीं बार भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप में 7वीं बार फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 फाइनल खेले जा चुके हैं जिसमें से भारत को 5 बार जीत मिली जबकि श्रीलंका ने एक बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। भारत और श्रीलंका के बीच 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2022 और 2024 फाइनल में भिड़ंत हुई थी जिसमें से भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2022 के फाइनल में श्रीलंका को हराया था। वहीं श्रीलंका की टीम ने साल 2024 के फाइनल में भारत को हराया था। अब दोनों देश 2026 में एक बार फिर से फाइनल में खेलते हुए नजर आएंगे।

इस बार महिला एशिया कप का 10वां सीजन खेला जा रहा है। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और पिछले 9 सीजन में भारत 7 बार चैंपियन बन चुका है। बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों एक-एक बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। भारत ने साल 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022 में चैंपियन बनने की उपलब्धि अपने नाम की थी जबकि बांग्लादेश ने 2018 और श्रीलंका ने 2024 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। श्रीलंका फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है और पिचले सीजन के फाइनल में इस टीम ने भारत को हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here