रोहित को नहीं मिली जगह, गेल-बटलर बने ओपनर; पूर्व बॉलर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टी20 टीम

0

नई दिल्ली : आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उनकी इस टीम में भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 4231 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। टॉपले ने अपनी ड्रीम टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

क्रिस गेल-जोस बटलर को मिली ओपनिंग की जिम्मेदारी

रीस ने अपनी टीम में ओपनर के रूप में क्रिस गेल और जोस बटलर को शामिल किया जबकि विराट कोहली को बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर रखा। उन्होंने अपनी टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में सूर्यकुमार यादव को जगह दी जबकि एबी डिविलियर्स को बैटिंग क्रम में 5वें नंबर पर रखा। वहीं उन्होंन किरोन पोलार्ड को छठे नंबर पर रखा और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया। पोलार्ड के अलावा उन्होंने टीम में ऑलराउंडर के रूप में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भी शामिल किया।

रीस टॉपले ने अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन में मुख्य स्पिन गेंदबाज के तौर पर श्रीलंका के महान खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन को शामिल किया है। इसके अलावा किरोन पोलार्ड और शाहिद अफरीदी भी टीम में स्पिन गेंदबाजी का विकल्प उपलब्ध कराते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में टॉपले ने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और भारत के जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। अलग-अलग देशों के दिग्गज खिलाड़ियों से सजी टॉपले की यह टीम अनुभव, आक्रामकता और संतुलन के लिहाज से बेहद मजबूत नजर आती है।

रीस टॉपले ने चुनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन

क्रिस गेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाहिद अफरीदी, लसिथ मलिंगा, ब्रेट ली, जसप्रीत बुमराह, मुथैया मुरलीधरन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here