स्मृति मंधाना ने खेली सबसे बड़ी पारी, शैफाली दूसरे स्थान पर; देखें टॉप-10 बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार अंदाज में जगह बनाई है, जहां अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। पिछले संस्करण यानी 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। साथ ही, भारत की नजरें रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप चैंपियन बनने पर भी होंगी।

बड़ी पारियों के मामले में स्मृति मंधाना नंबर-1

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले बात अगर इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने की करें तो इस मामले में पहले नंबर पर भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना मौजूद हैं। स्मृति मंधाना ने अब तक इस टूर्नामेंट में शतक लगाने का भी गौरव हासिल किया है। मंधाना के अलावा अन्य कोई महिला बल्लेबाज इस सीजन में अब तक शतक लगाने में सफलता हासिल नहीं की है। मंधाना ने लीग मुकाबलों के दौरान 64 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली थी और ये इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

महिला एशिया कप 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा मौजूद हैं जिन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली थी जबकि तीसरे नंबर पर भी शैफाली ही हैं जिन्होंने 40 गेंदों पर 64 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर इस सूची में मुनीबा अली मौजूद हैं जिन्होंने 52 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी जबकि इस लिस्ट में 5वें स्थान पर निलाक्षिका सिल्वा मौजूद हैं जिन्होंने 35 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी। छठे स्थान पर चमारी अट्टापट्टू हैं जिन्होंने 25 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली थी।

महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल के बाद सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाली टॉप-10 बैटर
बैट्समैन रन बॉल स्ट्राइक रेट विरुद्ध 4s 6s
स्मृति मंधाना 124 64 193.75 हांगकांग 14 7
शैफाली वर्मा 64 36 177.78 थाईलैंड 8 3
शैफाली वर्मा 64 40 160 बांग्लादेश 7 3
मुनीबा अली 54 52 103.85 थाईलैंड 4 0
निलाक्षिका सिल्वा 50 35 142.86 इंडोनेशिया 3 1
चमारी अट्टापट्टू 48 25 192 यूएई 7 2
हर्षिता समरविक्रमा 48 37 129.73 बांग्लादेश 4 2
शवाल जुल्फिकार 47 35 134.29 हांगकांग 6 0
फातिमा सना 47 36 130.56 श्रीलंका 4 2
नारुएमोल चायवाई 43 31 138.71 हांगकांग 4 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here