वैभव-इशान का रिकॉर्ड टूटा, अभिषेक शर्मा बने 2026 के सबसे बड़े छक्केबाज

0

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 108 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टी20 क्रिकेट करियर का 10वां शतक रहा। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान अभिषेक ने 11 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और इशान किशन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा 2026 में भारत की ओर से टी20 क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

छक्कों की रेस में अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 11 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा अब भारत की तरफ से साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं और वैभव को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में इस साल अब तक खेले 41 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी ने इस साल अब तक खेले 22 मैचों में 86 छक्के लगाए हैं और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इशान किशन मौजूद हैं जिन्होंने 41 मैचों में 76 छक्के लगाए हैं।

2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 भारतीय

अभिषेक शर्मा- 96 छक्के
वैभव सूर्यवंशी- 86 छक्के
इशान किशन- 76 छक्के

अभिषेक शर्मा ने इशान किशन का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 11 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने इशान किशन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इशान किशन 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन अब अभिषेक शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। अभिषेक ने 2026 में 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 53 छक्के लगाए हैं, जबकि इशान किशन ने इतने ही मैचों में 44 छक्के जड़े हैं। इस सूची में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 17 मैचों में 36 छक्के लगाए हैं।

टी20आई में 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय

अभिषेक शर्मा- 53 छक्के
इशान किशन- 44 छक्के
संजू सैमसन- 36 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here