सब-जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
आयशा खान
अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में रोमांचक मुकाबले, कई मैचों में कड़ा संघर्ष

रायपुर। रायपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा सप्रे शाला बैडमिंटन हॉल में आयोजित सब-जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कई मुकाबले सीधे गेमों में समाप्त हुए, जबकि कुछ मैचों में खिलाड़ियों को जीत के लिए तीन गेम तक पसीना बहाना पड़ा।

बालिका एकल अंडर-15

बालिका एकल अंडर-15 वर्ग में सानवी राज ने दीक्षा साहू को 15-6, 15-5 से हराया। ख्वाहिश जसवानी ने विन्मयी अखाड़े को 11-15, 15-10, 15-13 से रोमांचक मुकाबले में पराजित किया लेवण्या ठाकुर ने अमायरा कौर रेहल को 15-6, 15-3 से, आयशा खान ने काशवी अग्रवाल को 15-5, 15-4 से तथा नव्या बंगूर ने मेधा कलाश को 15-6, 15-7 से शिकस्त दी।

वहीं संस्कृति शुक्ला ने अन्विका अग्रवाल को 13-15, 15-12, 15-8 से तीन गेम के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। आराल खियानी ने सांची सिंह को 15-7, 15-8 से, आन्या सुंदरानी ने मिहिका प्रेमचंदानी को 15-13, 15-8 से तथा ज़ैनब अहमद ने अन्वी अग्रवाल को 15-5, 15-0 से पराजित किया।

बालक एकल अंडर-15

बालक एकल अंडर-15 वर्ग में आरव कुमार ने पूर्व लभानी को 15-12, 15-7 से हराया। कृसव भटनागर ने राघव ठाकुर को 15-8, 15-5 से तथा समर्थ सचदेव ने विवान भटनागर को 16-14, 15-12 से पराजित किया।

जय राज सिंह भाटिया ने दक्ष मलिक को 15-6, 15-13 से, शाश्वत मिश्रा ने अनाया जाकी को 15-8, 15-4 से तथा मयंक साहू ने अक्षम सिंह को 15-6, 15-10 से शिकस्त दी। वहीं एरिक जसवानी ने श्यामल कृष्ण तिवारी को 15-5, 15-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालक एकल अंडर-17

बालक एकल अंडर-17 वर्ग में प्रणव पारख ने जय राज सिंह भाटिया को 15-8, 17-15 से हराया। सुशांत उइके ने विमान भटनागर को 15-12, 15-9 से तथा समर्थ सचदेव ने मयंक साहू को 15-9, 15-7 से पराजित किया।

दीप पटेल ने श्रेयांस मिस्त्री को 15-8, 15-13 से, शाश्वत श्री मिश्रा ने अयांश अग्रवाल को 15-9, 15-10 से तथा रिशित कोचर ने रुचिर वाडेकर को 15-6, 15-12 से हराया। सोमेश दास ने हिमांशु रामचंदानी को 15-7, 15-5 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

कनक मनाली
बालिका एकल अंडर-17

बालिका एकल अंडर-17 वर्ग में अक्षिता सिंह ने काव्या शुक्ला को 5-15, 15-12, 15-12 से हराकर शानदार वापसी की। वहीं कनक मनाली ने अन्विका अग्रवाल को 15-10, 10-15, 15-10 से तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।

प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल रहा कड़ा मुकाबला रायपुर में बैडमिंटन के बढ़ते स्तर और नई प्रतिभाओं के उभरने का संकेत दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here