टी20 में विराट कोहली सबसे आगे, संजू सैमसन ने बनाई खास क्लब में जगह; ये हैं टॉप-10 भारतीय

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार 50 रन की पारी खेली। इस दौरान 23 रन बनाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ संजू सैमसन उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज पहले से मौजूद हैं।

क्रिकइंफो के आंकड़ों के मुताबिक, संजू सैमसन से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव ही टी20 क्रिकेट में 9000 रन का आंकड़ा पार कर चुके थे। अब संजू सैमसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में भी 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस टॉप-10 सूची में उनके अलावा केएल राहुल, एमएस धोनी, सुरेश रैना और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी रन 100s 50s
विराट कोहली 430 413 14218 10 110
रोहित शर्मा 472 459 12531 8 84
शिखर धवन 334 331 9797 8 70
सूर्यकुमार यादव 373 347 9729 6 65
संजू सैमसन 351 334 9027 8 57
केएल राहुल 253 240 8718 8 73
सुरेश रैना 336 319 8654 4 53
अजिंक्य रहाणे 308 291 7968 2 56
एमएस धोनी 405 355 7628 0 28
दिनेश कार्तिक 415 367 7557 0 35
संजू सैमसन का कैसा रहा टी20 करियर, जानें आंकड़ों में पूरा सफर

संजू सैमसन के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 351 टी20 मुकाबलों की 334 पारियों में 9027 रन बनाए हैं। 119 रन उनका सर्वोच्च टी20 स्कोर है। उनका इस फॉर्मेट में औसत 30.7 और स्ट्राइक रेट 140.1 का रहा है। टी20 इंटरनेशनल में संजू ने 69 मैचों की 61 पारियों में 27.66 की औसत और 157.57 के स्ट्राइक रेट से 1569 रन बनाए हैं। ह टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 130 चौके और 94 छक्के टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं। संजू सैमसन ने आईपीएल में 191 मैच खेलते हुए 5181 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 5 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज हैं। वह राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे और अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here